एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुरः SKMCH में AES से इस साल अबतक 13 की हुई मौत, अभी पीकू वार्ड में 3 बच्चे भर्ती

पिछले साल एसकेएमसीएच में 89 बच्चे भर्ती हुए थे जिसमें से 13 बच्चों की मौत हुई थी. हर साल मई, जून, जुलाई और अगस्त के महीने में इस क्षेत्र में इस बीमारी का कहर देखने को मिलता है.

मुजफ्फरपुरः हर साल की तरह इस साल भी मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से अबतक 13 बच्चे काल की गाल में समा चुके हैं. एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में इलाज के लिए अभी भी तीन बच्चे भर्ती हैं. इस साल अबतक कुल 60 बच्चों को भर्ती करवाया गया था. मोतिहारी, वैशाली, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है.

नवजात से लेकर 12 साल तक के बच्चे शिकार

वहीं, जिला प्रशासन चमकी बुखार को लेकर पहले से तैयारी है. लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके प्रभाव का ही असर है कि पिछले साल एसकेएमसीएच में 89 बच्चे भर्ती हुए थे जिसमें से 13 बच्चों की मौत हुई थी. हर साल मई, जून, जुलाई और अगस्त के महीने में इस क्षेत्र में इस बीमारी का कहर देखने को मिलता है. बरसात के बाद धीरे -धीरे इस बीमारी का कहर थमने लगता है. हर साल नवजात से लेकर 12 साल तक के बच्चे इस बीमारी का शिकार होते हैं.

डॉक्टरों का मानना है कि कुपोषण इस बीमारी की मुख्य वजह है. खास कर के गर्मी के दिनों में दिन में धूप में खेलने और रात में भूखे पेट सोने की वजह से छोटे बच्चे इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं. डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि बच्चों को रात में किसी भी कीमत पर भूखे नहीं सोने दें. देर रात में ही बच्चों में इस बीमारी के लक्षण मिलते हैं, जिससे बच्चे बेहोशी में चले जाते हैं.

एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में 102 बेड की व्यवस्था

डॉ. सहनी ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से चल रहे जागरूकता अभियान की वजह से दो साल से मौतों और बीमार बच्चों की संख्या में काफी कमी आई है. 2020 के पहले इस बीमारी से मौतों का आंकड़ा 100 के पार रहता था. उत्तर बिहार के प्रभावित कई जिलों के लिए मुजफ्फरपुर मके एसकेएमसीएच में पीकू वार्ड बनाया गया है, जिसमें 102 बेड की व्यवस्था है. सारे बेड पर ऑक्सीजन और मॉनीटर की व्यवस्था की गई है. सीरियस बच्चों के लिए 68 वेंटिलेटर भी है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बड़ा बयान, फिलहाल लागू नहीं की जाने की बात

तेजप्रताप के हिटलर और मीडिया को चुनौती देने वाले बयान पर सफाई दे रहा RJD, बीजेपी ने कह दी यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget