एक्सप्लोरर

Bihar Crime: डबल मर्डर से थर्राया बेगूसराय, 12 घंटे के अंदर हुई दो हत्याएं, लोगों में दहशत का माहौल

Begusarai News: मामला सिंघोल थाना क्षेत्र और बछवारा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान कैलाश पुर निवासी विकाश यादव और फतेहा गांव निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी के रूप में हुई है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में महज 12 घंटे के अंदर ही डबल मर्डर (Begusarai News) की घटना हुई है. पहली घटना शनिवार की देर शाम बदमाशों ने सिंघोल थाना क्षेत्र के कैलाश पुर दियारा क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग के विवाद मे पड़ोसी ने ही अंधाधुंध फायरिंग करके एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना मे दो अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. वहीं, दूसरी घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. इन घटनाओं से बेगूसराय में दहशत का माहौल बना हुआ है.

कैलाश पुर में हुई फायरिंग की घटना

एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि शनिवार की देर शाम वाहन पार्किंग के विवाद सिंघोल थाना के कैलाश पुर में फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें विकाश यादव नामक युवक की हत्या हो गई और दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. अन्य की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं, दूसरी घटना रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे एक रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी को बदमाशों ने फतेहा गांव मे गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ और बछवारा थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया. जांच की जा रही है.

पुलिस हर पहलू पर जांच की बात कह रही है

एसपी ने बछवारा थाना क्षेत्र में हुई हत्या को लेकर बताया कि जांच मे कुछ पहलू सामने आया है. 2021 में जमीन विवाद में रिटायर्ड शिक्षक के छोटे पुत्र की हत्या हुई थी. इस घटना रिटायर्ड शिक्षक के बड़ा पुत्र ही जेल गया था. हालांकि, अभी एसपी के द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि हत्या किसने किया है और हत्या की वजह क्या है. पुलिस हर पहलू पर जांच की बात कह रही है. अब मामले के खुलासे के बाद ही हत्या की वजह पता चल पाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बेतिया में धान के खेत में मिला पंच का शव, हत्या कर लाश फेंकने का संदेह, इलाके में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget