एक्सप्लोरर

‘वो उनकी हार की खीस है...’ बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

Giriraj Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है. हालांकि 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही क्लीयर हो पाएगा कि किसकी जीत होगी किसकी हार.

Bihar News: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद से सियासी हलचल पूरे उफान पर है. तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है. इसी बीच आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन में शामिल नेता ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरफ से बीजेपी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में फर्जीवाड़ा किया है उन्हें एक बार फिर कुंभ में जाकर डूबकी लगानी चाहिए. इस पर बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (07 फरवरी) को कहा कि वो उनकी हार की खीस है.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हों, अरविंद केजरीवाल हों या राहुल गांधी, उन्हें जनता ने नकार दिया है. इसलिए ऐसी खीस है और कुछ नहीं है क्योंकि जनता ने उन्हें पहले भी नकारा इस बार भी नकारा है.

वहीं AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब उन्हें 16 सीटें (दिल्ली विधानसभा चुनाव में) मिलेंगे तभी तो कोई उनके 16 विधायक लेगा. उन्हें 16 सीटें भी नहीं मिलेंगी.

'केजरीवाल के झूठ की हार हुई है'

इससे पहले एग्जिट पोल के आकंड़ों पर भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार चुके हैं ये केजरीवाल की हार नहीं बल्कि केजरीवाल के झूठ की हार हुई है. केजरीवाल के फरेब की हार हुई है. केजरीवाल के भष्ट्राचार की हार हुई है. केजरीवाल की अब राजनीति से जगह खत्म हो गई बेहतर होगा कि आप सिनेमा में चले जाएं. आप सारे कलाकारों को मात दे सकते हैं क्योंकि आप इतने भोले-भाले तरीके से एक्टिंग करते हैं कि अच्छे-अच्छे कलाकार फेल हो जाएं. 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों को ठगने का काम किया है. लोगों को पानी नहीं दिया. न सड़कें, न स्कूल बनवाए कहां मॉडल स्कूल हैं पता ही नहीं चला, कहां मोहल्ला क्लीनिक है किसी को पता नहीं चला. 

यह भी पढ़ें: बिहार: इंटर की परीक्षा देकर घर लौटी नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget