एक्सप्लोरर

Bihar Sipahi Bharti: बांका में परीक्षा देकर लौट रहे थे बाइक सवार दो अभ्यर्थी, JMM की स्कॉर्पियो ने उड़ाया, एक की मौत

Banka Road Accident: स्कॉर्पियो चालक झारखंड के पाकुड़ टाउन थाना क्षेत्र के हरिनडंगा का रहने वाला है. चालक कादिर शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बांका: पंजवारा थाना के बैदाचक के समीप रविवार (01 अक्टूबर) की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक सवार दो युवक सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बैदाचक के पास बाइक सवार युवक को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है. 

मृतक युवक की पहचान भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी कार्तिक दास के 22 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार और जख्मी अभ्यर्थी की पहचान सिकंदरपुर निवासी अशोक कुमार पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. पंजवारा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. घटना की जानकारी मृतक छात्र के परिजनों को दे दी गई है. 

घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस ने झारखंड के पाकुड़ टाउन थाना क्षेत्र के हरिनडंगा निवासी स्कॉर्पियो चालक कादिर शेख को गिरफ्तार भी कर लिया है.

बाइक सवार दोनों युवक लौट रहे थे भागलपुर

बताया जाता है कि बाराहाट प्रखंड के मोहनपुर हाई स्कूल से सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर बाइक पर सवार होकर दो युवक भागलपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में पंजवारा थाना के बैदाचक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

 मृतक युवक ने नहीं लगाया था हेलमेट

इस पूरे मामले में एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि मृतक अभिनव कुमार ने हेलमेट नहीं लगाया था. स्कॉर्पियो से टक्कर लगने की वजह से सिर में अधिक चोट लगने के चलते घटनाथल पर ही उसकी मौत हो गई. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है. जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है.  

ये भी पढ़ें: Sitamarhi Murder: सीतामढ़ी में गोली मारकर लड़की की हत्या, कमरे में सोई थी, खिड़की से फायरिंग कर मौत के घाट उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget