एक्सप्लोरर

CAA के तहत आरा में बांग्लादेशी महिला को मिली भारतीय नागरिकता, 40 साल किया इंतजार

Bihar News: अक्टूबर 2024 में महिला की बेटी ने सीएए के लिए आवेदन किया था. नागरिकता मिलने पर खुशी जताते हुए महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है.

Bihar News: बिहार के आरा में एक महिला ने भारतीय नागरिकता के लिए 40 वर्षों का लंबा इंतजार किया. महिला 40 साल से आरा शहर के चित्र टोली रोड में वीजा लेकर रह रही थी. अब महिला को भारतीय नागरिकता मिल गई है.

यह बिहार के लिए पहला मामला है. जिन्हें नागरिकता नियम, 2009 के (11क) के उपनियम (1) और नियम (13क) के तहत राज्य स्तरीय सशक्त समिति की नागरिक निबंधन के तहत नागरिकता मिली है. महिला पिछले 40 वर्षों से अपनी नागरिकता को लेकर कभी थाने तो कभी वीजा के लिए दूतावास का चक्कर लगा रही थी.

महिला ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

आईएएनएस से बातचीत करते हुए महिला सुमित्रा प्रसाद उर्फ रानी साहा ने नागरिकता मिलने पर खुशी जताई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. सुमित्रा प्रसाद ने बताया कि जब वह पांच साल की थीं तब अपनी बुआ के घर बांग्लादेश गई थीं. उस समय बांग्लादेश का विभाजन नहीं हुआ था. उसी दौरान सुमित्रा अपनी बुआ के घर गईं. उन्होंने बुआ के घर रहकर पढ़ाई पूरी की और 1985 में भारत आ गईं. इसके बाद कभी बांग्लादेश नहीं गईं. भारत में ही वीजा लेकर रहती थीं, क्योंकि तब तक बांग्लादेश का विभाजन हो चुका था.

1970 में बुआ के घर बांग्लादेश गई थी सुमित्रा

महिला ने आगे बताया कि उनके पिता के पास इतना पैसा नहीं था. इस वजह से वे अपनी बुआ के घर 1970 में चली गई थीं. उस समय वो महज पांच साल की थीं. 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश विभाजित हो गया. फिर सुमित्रा जनवरी 1985 में भारत लौट आईं. उसके बाद कभी बांग्लादेश नहीं गईं.

...और आरा में हो गई शादी

उन्होंने बताया कि भारत लौटने के बाद वो बिहार के कटिहार जिले में अपने पिता के पास गईं जहां 10 मार्च 1985 को आरा शहर के चित्र टोली रोड में उनकी शादी परमेश्वर प्रसाद से हुई. उसके बाद से ही वह आरा में अपने परिवार के साथ रहने लगीं. उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्हें तीन बेटी प्रियंका प्रसाद, प्रियदर्शिनी और ऐश्वर्या हुई. इसके बाद साल 2010 में बैक बोन कैंसर की वजह से उनके पति परमेश्वर प्रसाद की मौत हो गई. 

40 सालों तक वीजा के लिए होना पड़ा परेशान

सुमित्रा रानी साहा ने बताया कि 40 साल के दौरान बहुत बार वीजा के लिए परेशान होना पड़ा. मोहल्ले में रहने वाले लोग उन्हें बार-बार बांग्लादेश जाने के लिए कहते थे. साल 2023 में वीजा में देरी हो गई थी. इस वजह से उन्हें टाउन थाने में बुलाकर बांग्लादेश वापस लौटने के लिए कहा गया था. पड़ोस में रहने वाले लोग काफी डराते और धमकाते थे. धमकियां देते थे कि बांग्लादेश भेज देंगे, जेल भेज देंगे. अंत में कोलकाता से वीजा मिला. पिछले तीन बार से उन्हें कोलकाता से ही वीजा मिल रहा था. जब 2024 में वीजा के लिए कोलकाता में आवेदन दिया तो सुमित्रा के परिवार वालों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में जानकारी दी गई. 

अक्टूबर 2024 में किया सीएए के लिए आवेदन

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में पता चलने के बाद सुमित्रा की बेटी ऐश्वर्या प्रसाद ने सीएए के लिए आवेदन किया. इस बीच उन्हें वीजा का एक्सटेंशन भी तीन साल का मिल गया. अक्टूबर 2024 से ही ऐश्वर्या सीएए के लिए लग गई. आखिरकार उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है. सुमित्रा की तीन में से दो बेटियों की शादी हो गई है. एक बेटी ऐश्वर्या प्रसाद अभी मां का ख्याल रख रही हैं.

सभी परेशानियों से मिली मुक्ति

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद सुमित्रा का परिवार काफी खुश है. उनकी बेटी ऐश्वर्या ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उनकी मां को अभी तक सभी सरकारी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा था. आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड अभी तक नहीं बन पाया था. गैस कनेक्शन भी नहीं मिलता था. अब सभी सुविधाएं मिलेंगी. ऐश्वर्या ने कहा कि अब सभी डॉक्यूमेंट बनाए जाएंगे. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कोरोना काल में तीन साल तक वीजा एक्सटेंशन नहीं हुआ था, तो उस दौरान काफी परेशानी हुई थी. अब इन सारी परेशानियों से मुक्ति मिल गई है.

यह भी पढ़ें: 'मामला तो गांधी मैदान में ही निपटेगा', जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर ने किसे दी चेतावनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget