एक्सप्लोरर

Arrah Murder: देख लूंगा... ये कहकर गए थे बदमाश, अब गोली मारकर कर दी हत्या, आरा में फैली सनसनी

Bihar Crime News: मृतक की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी 55 वर्षीय अगहनु राम के रूप में हुई है. पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.

Murder in Arrah Bihar: बिहार के आरा में आम तोड़ने के विरोध पर अधेड़ की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव की है. मंगलवार (07 मई) की रात हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया.

विवाद के बाद देख लेने की धमकी देकर गए थे बदमाश

मृतक की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी 55 वर्षीय अगहनु राम के रूप में हुई है. भतीजे नंद कुमार ने बताया कि गांव के ही मो. सलाउद्दीन के बगीचा में अगहनु राम आम के पेड़ की रखवाली करने के लिए रोज देर शाम जाते और सुबह लौट आते थे. रविवार की दोपहर गांव के ही चार लोग उस बगीचे में आम तोड़ रहे थे. मना करने पर नोकझोंक हुई थी. उन लोगों ने धमकी दी थी कि देख लेंगे.

हत्या की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

भतीजे नंद कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम हर दिन की तरह वह रखवाली करने के लिए गए थे. रात में 9 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद चौरी थाना को इसकी सूचना दी. नंद कुमार का आरोप है कि आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में यह हत्या हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

नामजद अभियुक्तों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस पूरे मामले में चौरी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि आम तोड़ने के विवाद में र हत्या हुई है. नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- Naxalite Arrested: भोजपुर का नक्सली मुखिया पासवान 9 साल बाद गिरफ्तार, सिलेंडर बम मामले में ढूंढ रही थी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget