एक्सप्लोरर

Watch: 55 डिसमिल जमीन के लिए भोजपुर में दो पक्ष भिड़े, शख्स के शरीर से आर-पार हुई गोली, LIVE वीडियो आया

Arrah News: वीरपुर गांव में दो पक्षों के बीच 12 साल से जमीन को लेकर विवाद है. दोनों ओर से छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है.

आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में खेत में जुताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मंगलवार (10 अक्टूबर) की घटना बताई जा रही है. सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. फायरिंग में इस्तेमाल किए गए एक देसी राइफल को जब्त किया. छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. फायरिंग और मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग खेत में जुताई कर रहे हैं, तभी दूसरे पक्ष के लोग लाठी- डंडा कट्टा और राइफल लेकर खेत में पहुंचते हैं. थोड़ी देर बाद फायरिंग शुरू हो जाती है. सभी घायलों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल भेजा गया. इस घटना में एक पक्ष से गया नाथ महतो के बेटे विवेक सम्राट, दो भतीजे तारकेश्वर सिंह और शिवम सिंह शामिल हैं. 50 साल के गया नाथ महतो के शरीर से गोली आर-पार हो गई है.

12 साल से चल रहा जमीन को लेकर विवाद

वहीं दूसरे पक्ष से भी वीरपुर गांव निवासी तीन अन्य लोग भी शामिल हैं. इस घटना में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भी एक-दूसरे पर हमला किया. दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हुए हैं. घायल गया नाथ महतो ने बताया कि गांव के ही शक्ल दयाल सिंह उर्फ गुंडेला सिंह से 55 डिसमिल जमीन को लेकर करीब 12 सालों से विवाद चल रहा है. 12 सालों से शक्ल दयाल सिंह द्वारा जबरन उनकी जमीन पर जुताई की जा रही थी. मंगलवार की सुबह जब वह जमीन पर जुताई कर रहे थे तभी शक्ल दयाल सिंह अपने परिवार के साथ हथियार लेकर पहुंच गया और गोली मार दी. शक्ल दयाल के भाई-भतीजे लाठी-डंडे से पीटने लगे. मेरे परिवार के लोग बचाने आए तो उनकी भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

इस मामले में शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई है. एक पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लगी है जबकि अन्य लोग मारपीट में जख्मी हुए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जिस हथियार से फायरिंग की गई थी वो भी जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बिहार में अचानक वायरल हो गई ये महिला दारोगा, 6 लाख फॉलोअर्स, अब खड़ी हो गई मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget