एक्सप्लोरर

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के 42वें गवर्नर, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

Arif Mohammed Khan: राजभवन के राजेंद्र मंडपम हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे.

Arif Mohammed Khan: आरिफ मोहम्मद खान ने आज (गुरुवार) बिहार के 42वें गवर्नर के रूप में शपथ ली है. उन्हें पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) के मुख्य न्यायाधीश विनोद चंद्रन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल थे.

शपथ ग्रहण करते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं श्रद्धापूर्वक बिहार के राज्यपाल के पद का कार्यपालन करूंगा तथा अपनी पूरी योग्यता से संविधान और विधि का परिरक्षण संरक्षण और प्रतिरक्षण करूंगा और मैं बिहार की जनता की सेवा और कल्याण में निरत रहूंगा."

शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पटना के बांस घाट पर जाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, "आज मेरा शपथ ग्रहण है और ये लोग हैं जिनकी वजह से हम आजाद हुए हैं तो इन्हें याद करना जरूरी है."

सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

राजभवन के राजेंद्र मंडपम हॉल में आयोजित राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा कई बड़े राजनेता मौजूद रहे. उनके अलावा कई वरिष्ठ ब्यूरोक्रेटस भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए. बता दें कि बिहार में आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह जिम्मेदारी संभाली है. वहीं केरल में आरिफ मोहम्मद खान की जगह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेजा गया है.

इन पार्टियों में रह चुके हैं आरिफ मोहम्मद खान

आरिफ मोहम्मद खान बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में रह चुके हैं. वे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. एक जनवरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी मां की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत भी पहुंचे थे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 

यह भी पढ़ें: Patna Winter School Time: बढ़ती ठंड के बीच पटना में बदल गया स्कूलों का समय, DM ने जारी किया ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget