एक्सप्लोरर

Road Accident: अररिया में ट्रैक्टर से मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों की हाइट गाडर से हुई टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

Araria News: मामला नगर थाना क्षेत्र का है. मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

अररिया: जिले में ट्रैक्टर से मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों की सड़क पर लगे हाइट गाडर से टकरा जाने से 3 लोगों की मौत (Araria News)  हो गई. आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल हैं. मामला नगर थाना क्षेत्र के दीयारी पंचायत के मजगामा वार्ड नंबर तीन का है, दरअसल मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने गांव के करीब नदी किनारे गुरुवार की शाम ग्रामीण गए थे और वहां से प्रतिमा विसर्जन कर जब सभी लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद ट्रैक्टर चालक को सड़क पर लगा हाइट गाडर नहीं दिखा और इससे उनकी जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर से करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गए, जिनमें तीन-चार लोगों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.

चार लोगों को किया गया रेफर

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इस सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. अस्पताल में तैनात डॉक्टर अली हसन ने घायलों की जांच की और तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, चार लोगों की स्थिति गंभीर देते हुए उन्हें फौरन हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बाकी घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है. एसडीपीओ भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं और वहां स्थिति का जायजा लिया.

मृतकों में पूर्व मुखिया भी शामिल

एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है और आधा दर्जन के करीब लोग घायल हैं, जिनमें 4 लोगों को हायर सेंटर भेज दिया गया है. वहीं ग्रामीण ने बताया कि मूर्ति विसर्जन करने सभी लोग गांव के पास नदी किनारे गए थे. वहां से लौट रहे थे. इस दौरान सड़क पर बने हाइट गार्डर से उनकी टक्कर हो गई. जिससे  यह हादसा हुआ है. तीन लोगों की मौत हुई है. इनमें एक वार्ड नंबर तीन के ही पूर्व मुखिया अमित कुमार मंडल भी शामिल हैं. इसके अलावा मृतकों में मुन्ना कुमार मंडल और मनेश लाल मंडल शामिल है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुंगेर में निसंतान व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं ने 1 लाख के सौदे में उपलब्ध कराया था बच्चा, पुलिस ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget