एक्सप्लोरर

Amit Shah: अमित शाह की पहली बैठक में ही नेताओं को मिला अहम टास्क, जानें पटना में मीटिंग की खास बातें

Bihar Elections: अमित शाह ने नेताओं को चुनाव जितने की टिप्स भी दी है. सुझाव भी नेताओं से लिए गए हैं. बैठक में कहा गया है कि जंगलराज दोबारा नहीं आए इसके लिए संकल्पित होकर काम करें.

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ शनिवार को बीजेपी नेताओं की पटना में अहम बैठक हुई, जहां नीतीश के नेतृत्व को लेकर जारी ऊहापोह की स्थिति साफ कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक बैठक में साफ कर दिया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा. 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है, कैसे इस लक्ष्य को हासिल करना है इस पर भी मंथन हुआ है. 

बैठक में तय हुआ है कि एनडीए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा. सुशासन और विकास के मुद्दे पर फोकस रहेगा. बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, रामविलास, एचएएम, आरएलएम को पूरी तरह एकजुट रहना है. तय हुआ है कि यही स्वरुप एनडीए का रहेगा. बिहार में स्थिर सरकार देने के लिए NDA प्रतिबद्ध है.

बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन  

अमित शाह ने नेताओं को चुनाव जीतने की टिप्स भी दी है. सुझाव भी नेताओं से लिए गए हैं. बैठक में कहा गया है कि जंगलराज दोबारा नहीं आए इसके लिए संकल्पित होकर बीजेपी काम करेगी. आरजेडी के 15 साल के शासनकाल के जंगलराज के मुद्दे को उठाया जाता रहेगा. केंद्र व बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा.

अमित शाह ने बैठक में अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व बिहार बाढ़ मुक्त होगा. एनडीए में पांच दल हैं. चुनाव चिन्ह कोई भी हो. वोट कर एनडीए को जिताना है. उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी प्रचंड जीत होनी चाहिए कि पूरे देश भर में मैसेज जाए

बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में अमित शाह प्रभारी तावड़े, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सभी विधायक, सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: 13 साल की बच्ची को छोटी बहन ने कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, मुंगेर SP का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget