एक्सप्लोरर

'आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर… एक फैशन हो गया है', अमित शाह के इस बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि आंबेडकर के चाहने वालों को स्वर्ग नहीं स्वर चाहिए. उन्होंने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाकर इसी जीवन में मोक्ष प्रदान कर दिया.

Tejashwi Yadav: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार (17 दिसंबर, 2024) को राज्यसभा में खूब गरजे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) और विपक्ष के नेताओं पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि अभी एक फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर..., इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता. अमित शाह के इस बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भड़क गए हैं. उन्होंने बीजेपी (BJP) और आरएसएस (RSS) पर हमला किया है.

स्वर्ग नहीं स्वर ही अवश्य चाहिए: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने मंगलवार (17 दिसंबर) को एक्स पर अमित शाह के बयान वाले वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "बाबा साहेब आंबेडकर के चाहने वालों को स्वर्ग नहीं स्वर ही अवश्य चाहिए. संविधान के शिल्पकार के प्रति ऐसी घृणित सोच BJP और RSS की पाठशाला से ही पनपती है."

'बाबा साहेब आंबेडकर भगवान से कम नहीं'

आगे तेजस्वी यादव ने लिखा, "देश के 100 करोड़ से अधिक वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, शोषित, उपहासित, दलित, पिछड़े, गरीब, अल्पसंख्यक एवं समता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, बन्धुता और संविधान में यकीन रखने वाले न्यायप्रिय लोगों के लिए बाबा साहेब आंबेडकर भगवान से भी कम भी नहीं हैं. बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाकर इसी जीवन में जीते-जी ही मोक्ष प्रदान कर दिया." 

अमित शाह के बयान की तेजस्वी यादव ने की निंदा

अब तेजस्वी यादव ने अमित शाह की ओर से दिए गए इस बयान की ना सिर्फ निंदा की है बल्कि कहा है कि इसके लिए गृह मंत्री माफी मांगें. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर अंत में लिखा कि, "संविधान निर्माता के प्रति मा. गृह मंत्री की ऐसी संकीर्ण सोच की हम निंदा तथा माफी की मांग करते हैं." अमित शाह के इस बयान पर उधर कांग्रेस के नेताओं ने भी हमला बोला है. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी विरोध जताया है.

यह भी पढ़ें- पटना में BPSC परीक्षा केंद्र पर हुई थी अधिकारी की मौत, अब परिवार ने सरकार से की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget