एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: 'न्यूक्लियर हथियार की धमकी नहीं चलेगी', पीएम के संबोधन के बाद पाकिस्तान पर बरसे जीतनराम मांझी

पाकिस्तान के खिलाफ जारी ऑपरेशन सिंदूर के बीच में ही सीजफायर की घोषणा से पूरा देश हैरान है. अब पीएम मोदी ने देश के सामने आकर स्थिति को स्पष्ट किया है. इस पर मांझी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Jitan Ram Manjhi: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सोमवार (12 मई) को राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के निर्णायक हमले ने पाकिस्तान को झंकझोर कर रख दिया है. पीएम ने ये भी कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. उन्होंने देश की सेना की वीरता को भी नमन किया. पीएम के इस संबोधन के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.  

जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

पीएम मोदी के देश के नाम भाषण के बाद जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर अब नया नॉर्म है.अब आतंकी हमला हुआ तो जवाब मुंहतोड़ मिलेगा. न्यूक्लियर हथियार की धमकी नहीं चलेगी. एक्शन होगा सरकार और आतंकी अलग अलग नहीं देखे जाएंगे. यानि अब अगर पाकिस्तान ने कुछ किया तो कार्रवाई यहीं से आगे बढ़ेगी ये क्लियर मेसेज दे दिया गया है. किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए. मोदी हैं तो भरोसा है". 

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है- पीएम मोदी 

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ जारी ऑपरेशन सिंदूर के बीच में ही सीजफायर की घोषणा से पूरा देश हैरान है, विपक्षी पार्टियों ने तो विशेष सक्ष की मांग तक कर दी और कहा गया कि पीएम सदन में स्थिति स्पष्ट करें कि ये सब क्या हो रहा है. विपक्ष इस बात को लेकर भी घेराबंदी कर रहा था कि आखिर पीएम देश के सामने आकर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं. विपक्ष ने कहा कि पीएम को यह साफ करना चाहिए कि आखिर क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की. अब पीएम ने खुद सामने आकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. 

ये भी पढ़ें: 'मैं उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को...', ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले चिराग पासवान

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget