एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: कंबल-रजाई भी नहीं आएगा काम! बिहार में आ गया हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट

Bihar Weather Report: प्रदेश में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है. बिहार के लगभग सभी जिलों में दिन में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी.

Bihar Weather Forecast: बीते दो-तीन दिनों से बिहार के मौसम में बदलाव दिख रहा है. आज नए साल का पहला दिन (01 जनवरी, 2025) है और जनवरी के महीने में बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दे दी गई है. कनकनी तो पहले से है, लेकिन दो से तीन दिनों में पूरे बिहार में शीतलहर भी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग का कहना है कि 4 से 5 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है.

सुबह के समय कोहरा… दिन में भी लगेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण वर्ष 2024 के अंतिम दिन एवं नए साल के शुरुआत वाले दिनों में उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं का कहर जारी रहेगा. बिहार के लगभग सभी जिलों में दिन में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी. ज्यादातर जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. हालांकि दिन में कभी-कभी धूप देखने को मिलेगा. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. 

बिहार के किस जिले में कैसा रहा तापमान?

प्रदेश में ठंड की बात करें तो यह बदलाव 30 दिसंबर से दिख रहा है. हालांकि अभी तक न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिला है. राजधानी पटना और बक्सर में दिन का तापमान गिरा है. न्यूनतम तापमान भी थोड़ी कम हुआ है. मौसम विभाग की ओर से बीते मंगलवार (31 दिसंबर, 2024) को जारी की गई रिपोर्ट को देखें तो पूर्णिया में दिन का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री गिरा है और यह 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

वहीं, सबसे कम अधिकतम तापमान बक्सर में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ सबसे कम तापमान सहरसा में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी पटना में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है. अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री गिरा है. गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 14.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के औसत न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

यह भी पढ़ें- New Year 2025 Guidelines: नहीं चलेगी नाव, बाइकर्स गैंग से सख्ती से निपटेगी पुलिस, नए साल पर बिहार में गाइडलाइन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget