एक्सप्लोरर

पटनाः छात्र संगठन ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी के आवास का किया घेराव, छात्र संघ अध्यक्ष की रिहाई की कर रहे थे मांग

छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष मनीष यादव की रिहाई की मांग करते हुए डिप्टी सीएम सुशील मोदी के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की.

पटना: जन अधिकार पार्टी के छात्र संगठन ने पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष मनीष कुमार को रिहा करने की मांग को लेकर शनिवार को सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के आवास पर प्रदर्शन किया. छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष मनीष यादव की रिहाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. इधर प्रदर्शन की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर  पहुंची और छात्रों को वहां से हटने का आदेश दिया.

प्रशासनिक आदेश के बावजूद छात्र वहां से हटने को तैयार नहीं थे. पटना पुलिस ने काफी समझाया-बुझाया फिर भी वे अपने जिद पर अड़े रहे. ऐसे में पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को वहां से खदेड़ दिया. वहीं पुलिस ने मौके से 2 छात्रों को हिरासत में भी ले लिया. दरअसल लॉकडाउन की वजह से अभी पूरे बिहार में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगी हुई लगी है.

इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व भी शमिल थे, जिनको पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. उनलोगों को समझाया गया था कि यह जगह प्रदर्शन की नहीं हैं, लेकिन वह नहीं माने.

मालूम हो कि छात्र संघ अध्यक्ष मनीष कुमार की गिरफ्तारी भी पटना यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करने की वजह से ही हुई थी. दरअसल, जेएनयू में हिंसा के विरोध में देशभर के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच पटना यूनिवर्सिटी में भी जेएपी छात्र संगठन के साथ लेफ्ट छात्र संघ ने भी विरोध प्रदर्शन करना शुरु किया. जेएपी अध्यक्ष मनीष कुमार के अगुवाई में छात्र आधी रात से पटना कॉलेज के गेट पर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे.

पुलिस के बहुत समझने के बाद भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी रहा. छात्रों ने अशोक राजपथ को जाम कर आवाजाही को पूर्ण रूप से बन्द कर दिया था. ऐसे में पटना के पीरबहोर सहित अलग-अलग थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल एसएसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और छात्र संघ अध्यक्ष मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 8.55 करोड़ किसानों को 17,100 करोड़ की छठी किस्त जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, तीन युवकों की मौत; एक घायल
सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, तीन युवकों की मौत; एक घायल
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'दस का दम' होस्ट करने से डर रहे थे सलमान खान, पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला- 'भरोसा रखो'
'दस का दम' होस्ट करने से डर रहे थे सलमान खान, पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला- 'भरोसा रखो'
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget