एक्सप्लोरर

Bihar News: क्रिसमस की छुट्टी वाले दिन स्कूल में मना रहे थे शराब पार्टी, हेडमास्टर सहित 5 लोग गिरफ्तार

Banka News: क्रिसमस की छुट्टी वाले दिन बांका जिले के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय चिलकावर के प्रिंसिपल समेत पांच लोगों को स्कूल की किचन में शराब पीते और मांस खाते हुए गिरफ्तार किया गया है.

बांका: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने कड़े रुख से जहां शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा रखा है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक उनसे बेखौफ होकर शिक्षा के मंदिर में ही मांस-मदिरा का सेवन कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत चिलकावर-असौता पंचायत के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय चिलकावर से सामने आया है.

उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार (25 दिसंबर) को गुप्त सूचना के आधार पर विद्यालय के रसोईघर में प्रधानाध्यापक और शिक्षक सहित पांच लोगों को मुर्गा-शराब की पार्टी करते हुए मौके से गिरफ्तार किया. इस दौरान उनके पास से करीब डेढ़ लीटर देसी शराब मिली. गिरफ्तार होने वालों की पहचान राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय चिलकावर के प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर के नियोजित शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक बजरंगी दास, एमडीएम के वेंडर धनंजय कुमार के अलावा प्रोन्नत मध्य विद्यालय सुजालकोरामा के नियोजित शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार गौरव और बखड्डा ग्राम निवासी प्लंबर प्रदीप कुमार के रूप में हुई है.

उत्पाद विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

इस संबंध में उत्पाद विभाग के सुपरिटेंडेंट अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यालय में मुर्गा-शराब की पार्टी चल रही है. मद्य निषेध के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. मौके पर प्रधानाध्यापक सहित पांच लोगों को मुर्गा-शराब की पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया है. डेढ़ लीटर देसी शराब भी मिली है. सभी को गिरफ्तार कर बांका लाया गया है. 

वहीं चिलकावर के ग्रामीणों का कहना है कि नियमित शाम ढलते ही राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. वहीं इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में शराब पार्टी करने की सूचना मिली है. प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया जाएगा, जबकि नियोजित शिक्षकों को निलंबित करने के लिए नियोजन इकाई को लिखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Madhubani Murder: मधुबनी में SDO के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, सीने को बदमाशों ने किया छलनी, मच गया हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget