एक्सप्लोरर

बिहार बाढ़: मोतिहारी डीएम और NDRF ने पेश की मिसाल, जान की परवाह किए बगैर बुजुर्ग को बचाया

मोतिहारी डीएम ने एक हीरो की तरह न सिर्फ लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया बल्कि ऐसा काम किया जिसकी सब ने खूब तारीफ की.

मोतिहारी: बिहार में बाढ़ ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है. नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि की वजह से कई जगह से बांध टूटने लगे हैं. इसी क्रम में गुरुवार की देर रात मोतिहारी के संग्रामपुर ब्लॉक के भवानीपुर गांव में भवानीपुर बांध टूट गया. बांध टूटने की वजह से कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. इस घटना में सबसे ज्यादा प्रभावित भवानीपुर गांव हुआ है क्योंकि, वह टूटे हुए बांध के बिल्कुल नजदीक है. इधर घटना की सूचना पाकर प्रशासन और एनडीआरएफ की 4 टीम मौके पर पहुंची और रात 1 बजे से ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई.

इस दौरान मोतिहारी डीएम ने एक हीरो की तरह न सिर्फ लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया बल्कि ऐसा काम किया जिसकी सब ने खूब तारीफ की. दरअसल, भवानीपुर बांध के 1 बजे रात में टूटने के बाद एनडीआरएफ पटना की टीम बाढ़ बचाव काम में लगी थी. इधर, डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी मोतिहारी भी एनडीआरएफ टीम के साथ लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए जागरूक कर रहे थे.

डीएम ने पेश की मिशाल

इसी बीच एक बुजुर्ग के पानी की तेज धार में बह कर जाने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही उन्होंने उनकी तरफ बोट बढ़ाया, वहां देखा कि बुजुर्ग पेड़ के सहारे अटके हुए हैं, जिसके बाद डीएम ने उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला. लेकिन इस दौरान झाड़ियों से मधुमक्खियों ने निकलकर बोट में बैठे सभी को काट लिया. फिर भी सभी ने सूझबूझ से अपने आप को बचाते हुए वृद्ध की मदद की, वहीं मोटर बोट चालक आरक्षक धीरेंद्र कुमार ने बोट को झाड़ी से बाहर निकाला. बहते हुए खून और दर्द की परवाह न करते हुए डीएम और बाकी लोगों अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से पालन कर मिशाल पेश की.

NDRF को देर रात बांध टूटने की सूचना मिली

इस संबंध में NDRF जवान रंजन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "कल देर रात बांध टूटने की सूचना मिली, जिसके बाद से हमलोग लगातार रेसक्यू में लगे हुए हैं. सबको रेस्क्यू कर लिया गया है. लेकिन बांध टूटते ही जा रहा है, जिस वजह से पानी स्टेट हाइवे पार कर दूसरे गांव में प्रवेश कर रहा है. वहां भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा. NDRF टीम बहुत मेहनत कर रही है, लेकिन आज डीएम सर ने जो काम किया है वह एक मिसाल है. उनके इस काम को देख कर लगता है कि ऐसे डीएम और भी होने चाहिए."

वहीं रेस्क्यू किए गए लोगों को दी जा रही राहत के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि "सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. कई लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं. जो बचे हैं उनमें से कुछ को सरकारी स्कूल में और कुछ को टेंट लगाकर स्टेट हाइवे पर रख गया है. सभी को खाना और साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया गया है. टीम लगातार इलाके का दौरा कर रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget