एक्सप्लोरर

लापता हो गये भीम आर्मी मुखिया, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा- पुलिस बताए कहां है चंद्रशेखर आजाद?

हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भीम आर्मी ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था. पीड़िता की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार के साथ हाथरस जा रहे चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया है, ऐसा भीम आर्मी पार्टी का कहना है.

नोएडा. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और संगठन की दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजन के साथ हाथरस जा रहे थे. आजाद के सहयोगियों ने बुधवार को यह आरोप लगाया.

पार्टी का कहना है कि चंद्र शेखर लापता हैं

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले से अनभिज्ञता जताई है. आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार आजाद और वाल्मीकि मंगलवार रात 10 बजे के बाद से लापता हैं और उस वक्त वे हाथरस सामूहिक बलात्कार की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे.

गैंगरेप पीड़िता की मौत

लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई थी. सामूहिक बलात्कार की शिकार लड़की और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी और दलित संगठन भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था.

आजाद समाज पार्टी की कोर समिति के सदस्य रविंद्र भाटी ने कहा, ‘‘जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद से आजाद और वाल्मीकि का कुछ अता-पता नहीं है.’’

उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय आजाद और वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पुलिस इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है. वहीं, हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की के परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में जबरन उनकी बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया.

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने एजेंसी से कहा कि अंतिम संस्कार ‘‘परिवार की इच्छानुसार” किया गया. बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अलीगढ़ के टप्पल पुलिस थाने पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन किया.

वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात

भाटी ने टप्पल पुलिस थाना परिसर के अंदर प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘‘आजाद और वाल्मीकि का पता लगाने के लिए हमारे प्रतिनिधियों का एक दल पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा.’’

इस संबंध में पूछे जाने पर अलीगढ़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे इस दावे(हिरासत) के बारे में कोई जानकारी नहीं है.’’

इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और पिछले तीन-चार दिन से उनका उपचार चल रहा है.

ये भी पढ़ें.

बाबरी विध्वंस केस: 28 साल बाद आया फैसला, जानिए- इस मामले में कब-कब क्या हुआ, पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट
UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट
अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget