एक्सप्लोरर

बागपतः थाने में निकलते सांपों से दहशत में हैं पुलिसकर्मी, सरकार से की ये मांग

बागपत के थाना बालोनी में आई दिन दिखाई दे रहे सांपों से पुलिसकर्मी दहशत में हैं.

बागपत, एबीपी गंगा। अगर आपके सामने अचानक से सांप आ जाए तो आपके होश उड़ जाएंगे और आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी क्योंकि वो जहरीला सांप है. ऐसे ही जहरीला सांपों की दहशत में इन दिनों बागपत जनपद के बालेनी थाने की पुलिस रह रही है. पुलिसकर्मियों को हर वक्त बस एक ही डर लगा रहता है कि कहीं सांप न निकल आए. इसी दहशत के चलते थाने में जहरीले सांपों को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया जाता है, थाने में बीन बजाकर सांपों को ढूंढवाया जाता है. सपेरे का कहना है कि थाने में खतरनाक सांप हैं. थाने के सन्तरी और होमगार्ड का कहना है कि कुछ पता नहीं लगता कि कहां से सांप निकल आए. इसलिए हर वक्त डर लगा रहता है.

दरअसल, बागपत जनपद के थाना बालेनी में खतरनाक सांपों को पकड़ने के लिए इन दिनों थाने में बीन बजाई जा रही है. बुधवार को पुलिसकर्मियों ने थाने में एक खतरनाक कोबरा को देखा. पुलिसकर्मियों ने सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को थाना पर ही बुलवा लिया. हालांकि घण्टों की मशक्कत के बाद भी सपेरे को सांप हत्थे नहीं चढ़ा ओर सपेरा थाना परिसर में खड़े वाहनों और दीवारों के पास बीन बजाता रहा.

अब तक निकले कई सांप धौलड़ी गांव के निवासी सपेरे यामीन ने कहा कि थाने में काफी वक्त से सांप निकल रहे हैं. बताया कि वह थाने से काफी तरह के सांप पकड़ चुका है. इनमें किंग कोबरा , घोड़ा पछाड़ आदि शामिल हैं. सपेरे ने बताया कि आज फिर थाने में सांप की सूचना मिली है. जिसके बाद उसे थाने में आना पड़ा.

पुलिसकर्मियों में दहशत थाने में आए दिन निकलते सांपों से पुलिसवाले बहुत परेशान हैं. उनमें काफी डर भी बना हुआ है. मांग की जा रही है कि सरकार थाने में ठीक से साफ-सफाई करवाए. सपेरे का कहना है कि जब सांप दिखाई देता है तो पुलिसवाले उसे सूचना देते हैं लेकिन जब तक वह पहुंचता है तो सांप छिप जाता है.

विभाग के अधिकारी मौन इस पूरे मामले पर पुलिस विभाग का तो कोई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. थाने में तैनात लोगों का कहना है कि यह थाना जंगल के पास के इलाके में स्थित है. जिसकी वजह से यहां कई बार सांप दिख जाते हैं. यहां तक की रात में भी सांप दिखाई दे जाता है.

ये भी पढ़ेंः लखनऊः अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी सेंटर को बेचने की तैयारी में योगी सरकार, जानिए कितनी है कीमत यूपीः दो सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत, सात लोगों की हालत गंभीर 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget