एक्सप्लोरर

यूपीः इस बार असामान्य रहा मानसून, कई जिले बारिश को तरसे तो कहीं जमकर बरसे बदरा

उत्तर प्रदेश में इस बार काफी असामान्य मानसून देखने को मिला. जहां एक ओर कई जिलों में खूब बारिश हुई तो दूसरी तरफ कई जिले बारिश को तरसते रहे.

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में इस बार काफी असामान्य मानसून देखने को मिला. प्रदेश के कई जिलों खूब बारिश हुई तो कुछ में बहुत कम बारिश हुई. वहीं, कुछ जिले ऐसे भी रहे जहां हालात सामान्य रहे. गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम मानसून भी अगले दो-तीन दिन में चला जाएगा. हालांकि, इस बार के मानसून पर नजर डालें तो प्रदेश के लिहाजा से सामान्य बारिश नहीं हुई. प्रदेश में इस बार करीब 22.5 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई. यह पिछले दो सालों के मुकाबले भी कम है.

इस बार मानसून की शुरुआत में तो खूब बारिश हुई लेकिन बाद में बहुत कम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग से जारी आकंड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश बहुत कम हुई.यहां मानसून की शुरुआत के पहले हफ्ते 28 मई से 3 जून तक को अच्छी बारिश हुई. इसके बाद अगले 16 हफ्तों यानि 23 सितंबर तक सामान्य ही बारिश हुई.

कुछ ऐसा ही हाल पूर्वी उत्तर प्रदेश का भी रहा. यहां हालात पश्चिमी इलाके से बेहतर तो रहे लेकिन वैसे नहीं रहे जैसे कि अपेक्षा थी. यहां भी पहले छह हफ्ते यानी 28 मई से आठ जुलाई तक तो सामान्य से अधिक बारिश हुई, लेकिन बाद में 9 जुलाई से 23 सितंबर के 11 हफ्तों के दौरान कम ही बारिश दर्ज की गई. कुल मिलाकर सिर्फ दो सप्ताह ही सामान्य बारिश हुई.

कई जिलों में बहुत कम बारिश इस बार मानसून में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. इनमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है. यहां 40 से 60 फीसदी तक ही बारिश हुई. जिन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई उनमें पीलीभीत, जालौन, आगरा, बदायूं, हाथरस, चंदौली, फर्रुखाबाद, औरैया, रायबरेली, संभल, बागपत, शामली, शाहजहांपुर, अमरोहा, उन्नाव, हरदोई, महोबा शामिल हैं.

बारिश को तरसे ये जिले जहां कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई, वहीं कुछ जिले ऐसे भी रहे जहां बारिश को तरसते रहे. यहां बहुत कम करीब 40 फीसदी ही बारिश हुई. इनमें रामपुर, बुलंदशहर, कानपुर देहात, मथुरा, कौशांबी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर शामिल हैं.

जहां जी भर कर बरसे बदरा प्रदेश में भले कुछ जिलों में बारिश कम हुई या लोग तरसते रहे हों लेकिन कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां जमकर बारिश हुई. यहां करीब 120 फीसदी बारिश दर्ज की गई. इनमें इनमें बस्ती, अंबेडकरनगर, चित्रकूट, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, बाराबंकी शामिल हैं.

यहां सामान्य ही रहे हालात वहीं, प्रदेश में कुछ ऐसे जिले भी हैं जहां सामान्य के मुकाबले 80 से 120 फीसदी बारिश दर्ज की गई. इनमें सुल्तानपुर, देवरिया, बलरामपुर, संत कबीर नगर, बलिया, भदोही, आजमगढ़, बहराइच,प्रतापगढ़,लखीमपुर खीरी, महाराजगंज,वाराणसी, श्रावस्ती, सहारनपुर,मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, अयोध्या,प्रयागराज और कन्नौज शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः

UP Assembly By-elections: विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान, 3 नवंबर को वोटिंग, 10 को आएंगे नतीजे अयोध्याः बाबरी विध्वंस मामले में आज आएगा फैसला, नहीं मौजूद होंगे महंत नृत्य गोपाल दास, ये है वजह  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget