एक्सप्लोरर

चिराग पासवान से मुलाकात के बाद पशुपति पारस ने लिया यू टर्न, कहा- मीडिया ने मेरी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया

पशुपति पारस ने कहा कि मीडिया साथियों ने मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया जो बिल्कुल ही गलत है. जहां तक नीतीश कुमार का सवाल है तो वो बिहार में 15 वर्ष से शासन में है लेकिन बिहार का विकास नहीं हुआ.

बिहार चुनाव के मद्देनजर लगातार बयानबाजी जारी है. पशुपति पारस ने कहा कि अभी से महज कुछ घन्टे पहले दलित सेना द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया था, उसमे मीडिया के साथियों ने हमसे पूछा तो हमने कहा कि 20 तक मैं कोई राजनीतिक बात नही करूंगा, क्योंकि मेरे घर में बड़े भाई का श्राद्ध कर्म है. उसके बाद मैं राजनीतिक बाते मैं करूंगा.

उन्होंने कहा कि मीडिया साथियों ने मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया जो बिल्कुल ही गलत है. जहां तक नीतीश कुमार का सवाल है तो वो बिहार में 15 वर्ष से शासन में है लेकिन बिहार का विकास नहीं हुआ. अभी जो काम दिख रहे हैं वो भारत सरकार का काम है, बिहार शिक्षा में शून्य पर चला गई है. बिहार सरकार द्वारा एक भी मेडिकल कॉलेज या इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खुला, जो भी काम हुआ भारत सरकार द्वारा हुआ है.

अपने बयान में पारस ने कहा, ''अभी कोरोना काल में अनाज का संकट हुआ तो गरीबों के लिए अनाज की व्यवस्था हमारे बड़े भाई के विभाग ने किया और वो छठ पर्व तक फ्री अनाज दिया जा रहा है, इसमे बिहार सरकार का कोई योगदान नहीं, बिहार में गरीबों का राशनकार्ड तक नहीं बना ऐसे में मेरे बड़े भाई ने कहा बिना राशनकार्ड के भी अनाज दिया जाए.''

नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए पशुपति पारस ने कहा, '' नीतीश कुमार मीडिया में लंबी चौड़ी बात बोलते हैं पर कथनी और करनी में फर्क है, 15 वर्ष में बिहार का कुछ विकास नहीं हुआ, जो भी हुआ केंद्र के सहयोगी सरकार के होने के कारण हुआ, बिहार में सबसे बड़ा समस्या लॉ एंड ऑर्डर का है, प्रतिदिन लूट, डकैती, हत्या हो रहे हैं और खासकर दलित पर, आज दलित उपेक्षित है, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सोच है विकास की ओर जो फर्स्ट बिहार बिहारी फर्स्ट का विजन लेकर आए हैं और इसमे नीतीश कुमार सक्षम नहीं हुए.'' सुशील मोदी के वोटकटवा के बयान पर इनका कहना है कि ये 10 नवंबर को पता चल जाएगा कि वोट कटवा कौन हैं। लोजपा बिहार में विकास चाहता है और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एक विकास पुरुष है.

पारस ने कहा, ''स्वास्थ्य मंत्री बीजेपी के जरूर हैं पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और मुखिया के निति से सरकार चलती है, पॉलिसी मेकर मुख्यमंत्री है इसलिए दोषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं, आज बिहार के किसी भी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं है तो कही दवा उपलब्ध नहीं है और इसके लिए देनदार हेल्थ मिनिस्टर नहीं चीफ मिनिस्टर है.''

पशुपति पारस कहते हैं कि ये गठबंधन का युग है पूरे देश में गठबंधन है, सभी पार्टी गठबंधन करती है, कांग्रेस राजद के भी गठबंधन है तो यहां सत्ता सुख की बात नहीं है सरकार चलाने के लिए एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है, बीजेपी को केंद्र में गठबंधन की जरूरत नहीं है लेकिन सरकार चलाने के लिए गठबंधन जरूरी है, भारत सरकार के सहयोग से बिहार में बाढ़ हो या सुखाड़ या कोरोना हो या जो कुछ भी बिहार में आप देख रहे हैं ये सब भारत सरकार की देन हैं, बिहार सरकार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है यहां रोज हत्या लूट हो रहे हैं.

एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि 2005 इनको याद रहना चाहिए जब लोजपा अकेले लड़ी थी तो 29 सीट जीती थी तो उनको इतिहास इतनी जल्दी नही भूलना चाहिए और उन्होंने वोटकटवा शब्द का प्रयोग किया है उन सभी को दस नवंबर का इंतजार करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget