एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में सामने आए एक दिन में सबसे ज्यादा मामले, बीएसएफ के 14 और जवान संक्रमित

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कुल 426 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

रायपुरः छत्तीसगढ़ में 426 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6819 हो गई है. राज्य में पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित सात लोगों की मृत्यु हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार को कुल 426 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमण की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.

रायपुर में सबसे ज्यादा केस

रायपुर जिले से 244, राजनांदगांव से 28, दुर्ग से 20, बस्तर से 18, कांकेर से 15, कोण्डागांव और कोरबा से 14-14, बलरामपुर से 11, रायगढ़ से 10, बीजापुर तथा सरगुजा से नौ-नौ, सूरजपुर से आठ, बेमेतरा जिले से सात, जांजगीर-चांपा से छह, जशपुर से तीन, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर और दंतेवाड़ा से दो-दो तथा महासमुंद और गरियाबंद से जिले से एक-एक मरीज शामिल हैं.

 बीएसएफ के 230 जवान संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में आज सीमा सुरक्षा बल के 14 लोगों में भी कोराना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. बीएसएफ के यह जवान देश के विभिन्न राज्यों से वापस आने के बाद भिलाई के दो पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे थे. बाद में इनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई.

राज्य में अभी तक बीएसएफ के 230 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है इनमें से 91 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं एक जवान मृत्यु हुई है.

दो और संक्रमितों की मौत

 अधिकारियों ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमित दो लोगों की मृत्यु हुई है.उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार जिले की निवासी 30 वर्षीय महिला को इस महीने की 14 तारीख को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सेप्टिक शॉक, एक्यूट किडनी इन्जूरी, कोविड निमोनिया और यूरोसेप्सिस होने के कारण मृत्यु हो गई

रायपुर शहर के सड्डू क्षेत्र के निवासी 33 वर्षीय पुरुष मरीज को 13 जुलाई को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. वह कन्वलसिव डिसआर्डर, नेक्रो पेनक्रियेटाईटिस तथा क्रानिक किडनी डिजीज से पीड़ित था. 15 जुलाई को उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। आज सुबह रक्त स्त्राव अधिक होने पर श्वसन और हृदय गति अवरुद्ध होने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई.

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है. इससे पहले बृहस्पतिवार को एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई थी.

2,74,660 नमूनों की जांच

 राज्य के विभिन्न अस्पतालों से आज 180 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 2,74, 660 नमूनों की जांच की गई है. इनमें से 6819 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. राज्य में 4567 मरीजों को इलाज के अस्पताल से छुट्टी दी गई है. वहीं 2216 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित 36 लोगों की मौत हुई है.

अधिकारियों के अनुसार, राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. वहीं पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के चार हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.उन्होंने बताया कि राज्य के रायपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1854 मामले दर्ज किए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, बोले- सरकारें जनता के बहुमत से बनती हैं, राज्यपाल को सत्र बुलाना चाहिए

बाबरी मामला: लालकृष्ण आडवाणी ने दर्ज कराया बयान, साजिश में शामिल होने से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget