एक्सप्लोरर

जेम्स एंडरसन के पोस्ट पर युवराज ने बुमराह को दे डाली नसीहत, कहा- तुम्हारा टारगेट 400 होना चाहिए

26 वर्षीय बुमराह के पास अपना करियर सजाने के लिए अभी एक लंबा रास्ता है क्योंकि उन्होंने अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उनके नाम पर 68 विकेट हैं.

जेम्स एंडरसन मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए. उनकी उपलब्धि के बाद से, कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस 38 साल के गेंदबाज को बधाई दी.

भारत के अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी ऐतिहासिक पल के लिए एंडरसन को शुभकामनाएं दीं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए बुमराह के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है वो भी बातचीत में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि बुमराह को खेल के सबसे बड़े फॉर्मेट में कम से कम 400 विकेट लेने चाहिए.

26 वर्षीय बुमराह के पास अपना करियर सजाने के लिए अभी एक लंबा रास्ता है क्योंकि उन्होंने अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उनके नाम पर 68 विकेट हैं. गेंदबाज, जो पीठ की चोट के बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं, अपनी पुरानी लय खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

बुमराह फिलहाल आईपीएल की तैयारी में लगे हुए हैं जहां वो यूएई में अपनी टीम के साथ जल्द मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल की शुरूआत 19 सितंबर से हो रही है जहां फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा.

बता दें कि, एंडरसन ने टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के 600 विकेट पूरे कर लिए. वह टेस्ट इतिहास में 600 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल! वीडियो वायरल 
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल!
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget