एक्सप्लोरर

Yonex Sunrise India Open: बैडमिंटन ओपन में फूटा कोरोना बम, श्रीकांत समेत 7 खिलाड़ी हुए पॉजिटिव

Yonex Sunrise India Open: जो खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए वे किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा, रितिका राहुल ठाकेर, ट्रीसा जॉली, मिथुन मंजुनाथी, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता हैं.

Yonex Sunrise India Open 2022: योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन में कोरोना का बम फूटा है. किदाबी श्रीकांत समेत सात खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ये टूर्नामेंट 11 जनवरी को शुरू हुआ था और 16 जनवरी तक चलेगा. जो खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए वे किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा, रितिका राहुल ठाकेर, ट्रीसा जॉली, मिथुन मंजुनाथी, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता हैं. ये सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने पुष्टि की कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सात खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन 2022 से बाहर हो गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच यह खबर आई है. कोविड पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों के विरोधियों को पहले दौर में वॉकओवर मिलेगा और वह सीधे टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचेंगे. बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में इसकी जानकारी दी. 

BWF ने बयान में कहा, सभी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षण प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं. पहले दौर में भारतीय खिलाड़ियों का दिन अच्छा रहा था. स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में जगह बना चुके थे, जबकि साइना नेहवाल भाग्यशाली रहीं, क्योंकि चेक गणराज्य की तेरेज़ा स्वाबिकोवा पहले दौर में जीत के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गईं. एचएस प्रणय ने भी आसान जीत दर्ज की. असम की अश्मिता चालिहा ने पहले दौर में उलटफेर किया. दूसरे दौर के मैच आज होंगे. टूर्नामेंट के सभी मैच दिल्ली के केडी जाधव हॉल में खेले जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 3rd Test: Jasprit Bumrah के फैन हुए Michael Vaughan, कह दी इतनी बड़ी बात

Ind vs SA: 6 साल बाद वनडे क्रिकेट खेलेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी! करियर में बनाया है सिर्फ 1 रन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा
शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget