एक्सप्लोरर

World Cup Semi Final में पहली बार आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड, आंकड़े कीवी टीम के पक्ष में

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई है और वहां इनकी भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. अगर यह मुकाबला टीम इंडिया जीत जाती है तो वे 14 जुलाई को फाइनल खेलेंगे.

World Cup Semi Final: आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना मंगलवार को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के साथ होगा. दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना 11 जुलाई को बर्मिघम में मेजबान इंग्लैंड के साथ होगा.

भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी जिससे अभी तक भारतीय टीम इस विश्वकप में नहीं खेली है. दोनों टीमों के बीच एकमात्र मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. विश्वकप इतिहास में भारत का यह सातवां सेमीफाइनल होगा. उसे अबतक 3 में हार और 3 में जीत मिली है. टीम इंडिया 1983 और 2011 में चैम्पियन बनी. 2003 में वह फाइनल हार गई थी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड का यह 8वां सेमीफाइनल होगा. वह सिर्फ एक बार इसे जीतने में कामयाब रहा. पिछले वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचा, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया.

रोहित शर्मा के शानदार 5 शतक और विराट कोहली के 5 पचासे से विपक्षी टीमों पर इस पूरे विश्वकप में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 5 शतक लगाने वाले वो दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍म्‍द शमी और भुवनेश्‍वर कुमार की तिकड़ी भी टीम इंडिया को विश्‍वकप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है. चहल और कुलदीप की फिरकी भी कमाल की है. ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया विश्‍वकप की प्रबल दावेदार है.

हालांकि विश्वकप में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. विश्व कप की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच सात बार मैच खेले जा चुके हैं और बाजी मारी है कीवी टीम ने. इन सात मैचों में भारत ने तीन मुकाबले जीते तो चार बार न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी थी.

वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों टीमों के बीच 14 जून 1975 को मैनचेस्टर में ही मुकाबला हुआ था और चार विकेट से न्यूजीलैंड मुकाबला जीता था. इसके बाद वर्ल्ड कप 1979 में लीड्स में एक बार फिर से न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया. 1987 विश्व कप में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को बेंगलुरु में 16 रन से हराया. इसके बाद इसी विश्व कप में फिर से नागपुर ने भारत ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया था.

1992 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. 1999 विश्व कप में नॉटिंघम में न्यूजीलैंड ने भारत को फिर से 5 विकेट से हरा दिया. 2003 विश्व कप में भारत ने बाजी मारी और कीवी टीम को सेंचुरियन में 7 विकेट से हराया.

ऐसे में 'कोहली एंड कंपनी' जब मैनचेस्टर पर उतरेगी तो लक्ष्य सिर्फ जीतकर फाइनल में प्रवेश करना होगा. क्रिकेट में हर दिन नया दिन होता है और टीम इंडिया भी विश्वकप के इन आकड़ों को भूलाकर मैदान में उतरेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget