एक्सप्लोरर

World Cup 2019: लीग मैचों का आधा मुकाबला पूरा, इन 4 टीमों को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में जैसे-जैसे मैच होते जा रहे हैं यह तय होता जा रहा है कि कौन-सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर स्पष्ट है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में पक्के तौर पर जगह बनाएगी. यहां जानिए अन्य चार टीमों के बारे में.

लंदन: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप का उत्साह क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. क्रिकेट प्रेमियों को कुछ टीमों के प्रदर्शन ने आश्चर्य किया है तो वहीं, कुछ टीमों के प्रदर्शन से क्रिकेटप्रेमी निराश हैं. इस बार राउंड-रोबिन फार्मूले के तहत वर्ल्डकप होने के कारण हर टीम नौ मुकाबला खेलेगी. इस तरह लगभग टीमों ने अपना आधा मुकाबला खेल लिया है. इसी से अब ये भी स्पष्ट होता जा रहा है कि कौन-सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. यहां जानिए उन चार टीमों के बारे में जिनके प्रदर्शन, प्वाइंट टेबल में स्थान और आगे के मुकाबले को देखकर लगता है कि यही टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

प्वाइंट टेबल में टीमों का स्थान

टुर्नामेंट में अभी तक चार टीमें प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं. इनमें- पहले स्थान पर न्यूजीलैंड, दूसरे पर इंग्लैंड, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे नंबर पर भारतीय टीम है. इन चार टीमों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक-एक मुकाबला हार चुकी है जबकि न्यूजीलैंड और भारत की टीम एक भी मुकाबला हारी नहीं है. इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दे दिया गया था. अंक तालिका में सबसे नीचे अफगानिस्तान की टीम है तो पीछे से दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है.

इन बड़ी टीमों का प्रदर्शन रहा है फ्लॉप

अंक तालिका में बड़ी टीमों में साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है. पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान की टीम अपने पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच जीत पाई है और टीम को तीन में हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका की बात करें तो टीम ने छह मैचें खेली है इसमें उसे सिर्फ एक में जीत मिली है जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है. वेस्ट इंडीज और श्रीलंका को भी सिर्फ एक-एक मैच में जीत दर्ज मिली है. दोनों टीमों ने पांच मैचें खेली हैं. बांग्लादेश अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है. टीम ने पांच मुकाबले में दो में जीत दर्ज की है और उसे दो में हार का सामना करना पड़ा है. भारत की स्थिति मजबूत 

वर्ल्डकप के अभी तक के अपने चार मुकाबले में टीन में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब 22 जून को अफगानिस्तान के साथ है. इसके बाद टीम 27 जून को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलेगी फिर 30 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच है. भारतीय टीम अभी तक एक भी मैच हारी नहीं है और टीम का रेटिंग भी ठीक है. अभी न्यूजीलैंड टीम का सबसे अधिक प्वाइंट 9 है, लेकिन न्यूजीलैंड ने पांच मैच खेले हैं और भारत ने चार तो ऐसे में अगर 22 तारीख को अफगानिस्तान से भारतीय टीम जीत जाती है तो अंक तालिका में उसके प्वाइंट न्यूजीलैंड के बराबर हो जाएंगे और टीम दूसरे नंबर पर आ जाएगी.

गुजरात के पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को 22 साल पुराने मामले में मिली उम्रकैद की सजा

राष्ट्रपति कोविंद ने पेश किया मोदी सरकार का नजरिया, राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार, किसान और जल संकट पर फोकस

बिहार में चमकी बुखार का कहर जारी: अब तक 140 बच्चों की मौत, वैशाली में घर छोड़ रहे सैकड़ों परिवार

नेहरू, इंदिरा के वंशजों ने योग का सम्मान नहीं किया, इसलिए कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई: रामदेव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget