एक्सप्लोरर

World Cup 2019: इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज जर्सी पहनकर उतरेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया फोटो

ICC cricket world cup 2019 इंग्लैंड के खिलाफ किस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे उसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है.

नई दिल्ली: 30 जून यानि रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ किस रंग की जर्सी पहन कर उतरेगी इसका आधिकारिक एलान हो गया है. भारत को 30 जून यानी रविवार को मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में अपना अगला मैच खेलना है. इस मैच में टीम इंडिया किस जर्सी के साथ मैदान पर उतरेगी इसे लेकर सबमें काफी उत्सुकता है. हालांकि इस जर्सी का आधिकारिक एलान होने से पहले इस पर काफी बहस भी हुई थी. टीम इंडिया के खिलाड़ी जो जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे उसका रंग नारंगी और नीला होगा.

ऐसा इसलिए है क्योंकि अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग नीला है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं. यह नियम फुटबॉल के 'होम और अवे' मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है. इस नियम में होम टीम को एडवांटेज मिलता है इसलिए रविवार को होने वाले मैच में भारत को अपनी जर्सी का रंग बदलना पड़ा.

कैसी है नई जर्सी

नई जर्सी का ज्यादातर हिस्सा ऑरेंज (नारंगी) रंग का है. पीछे का हिस्सा तो पूरा इसी रंग में रंगा है. आगे का हिस्सा और कॉलर गहरे नीले रंग का है. इस जर्सी में जो नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, वो नियमित नीली जर्सी से भी अलग है और गहरे नीले रंग का है. जर्सी की बाहें भी नारंगी रंग की है और इस पर टीम इंडिया भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है. ये जर्सी नियमित जर्सी की तुलना में काफी हल्की बताई जा रही है.

आपको बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त विश्व कप में काफी अच्छी स्थिति में है और अंकतालिका में 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget