एक्सप्लोरर

World Cup: आज इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल-2, फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी जीतने वाली टीम

इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 12 में से 10 मैच जीते लेकिन उन्हें पता है कि आस्ट्रेलियाई टीम कितनी खतरनाक है जिसने उन्हें लीग चरण में 64 रन से हराया.

बर्मिंघम: वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर होगी. आज जो भी टीम जितेगी उसका मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा. कल न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इंग्लैंड की टीम जहां पहली बार विश्व कप जीतने की दहलीज पर खड़ी है, वहीं, आस्ट्रेलिया अबतक पांच बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है.

1979, 1987 और 1992 में फाइनल तक पहुंचा इंग्लैंड

इंग्लैंड पिछली बार 2015 विश्व कप के पहले दौर से बाहर हो गया था. उसके बाद से हालांकि वनडे रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचा और काफी मजबूत टीम के रूप में उभरा. इंग्लैंड 1979, 1987 और 1992 में फाइनल तक पहुंचा लेकिन विश्व कप नहीं जीत सका. इस बार टीम के फार्म को देखते हुए विशेषज्ञों ने कयास लगाया था कि यह उसके पास सबसे सुनहरा मौका है.

आस्ट्रेलिया ने जीते हैं सभी 6 सेमीफाइनल

इंग्लैंड और खिताब के बीच पहले कदम पर हालांकि आस्ट्रेलिया है जो टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आया है. अभी तक उसने सारे छह सेमीफाइनल जीते हैं और 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाटकीय हालात में मैच टाई हो गया था. चार महीने पहले आस्ट्रेलिया को शायद ही कोई गंभीरता से लेता लेकिन आरोन फिंच की टीम ने शानदार वापसी की है. उसे अभी भी अतीत की अपराजेय आस्ट्रेलियाई टीम नहीं कहा जा सकता लेकिन बड़े मुकाबलों में उसने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है.

इस बार भी सही समय पर टीम फार्म में आ गई है और किसी तरह के दबाव में नहीं है. इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 12 में से 10 मैच जीते लेकिन उन्हें पता है कि आस्ट्रेलियाई टीम कितनी खतरनाक है जिसने उन्हें लीग चरण में 64 रन से हराया. उसके बाद इंग्लैंड ने हालांकि आखिरी दो लीग मैच में भारत और न्यूजीलैंड को मात दी. सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा और जासन राय जबर्दस्त फार्म में है.

हम दुनिया में किसी को भी हरा सकते हैं- इयोन मोर्गन

कप्तान इयोन मोर्गन ने भी रन बनाये हैं. तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का मानना है कि उनकी टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है और आस्ट्रेलिया को हरायेगी. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की पिछली टीमों की तुलना में हम अलग तरह के प्राणी है. हमने पिछले चार साल में काफी क्रिकेट खेला है. हम नंबर वन रहे. हमारा दिन होने पर हम दुनिया में किसी को भी हरा सकते हैं . इंग्लैंड की टीम में फिटनेस का कोई मसला नहीं है जबकि आस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल उस्मान ख्वाजा की जगह पीटर हैंडस्कांब होंगे . मैच दोपहर भारतीय समय के मुताबिक 3 बजे से शुरु होगा.

यह भी पढ़ें-

IND vs NZ: जानिए, विश्व विजेता बनने निकला भारत विकेट दर विकेट विकेट कैसे हारा, यहां है पूरी जानकारी

धोनी के संन्यास पर बोले कोहली- उन्होंने अपने भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा है

गोवा कांग्रेस में फूट: 15 में से 10 विधायकों का BJP में विलय, आज अमित शाह से मिलेंगे बागी विधायक

बीजेपी MLA कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन पार्टी से निलंबित, तमंचे के साथ डांस करता वीडियो हुआ था वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget