एक्सप्लोरर

World Cup 2019: शिखर धवन के बाद भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल, नहीं खेल पाएंगे दो से तीन मैच

भारतीय क्रिकेट टीम को क्रिकेट विश्वकप में शिखर धवन के बाद दूसरा झटका लगा है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रविवार को भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए. अब खबरों के मुताबिक भुवनेश्वर कुमार आगे दो से तीन मैच नहीं खेल पाएंगे. इनकी जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जाएगा.

लंदन: क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को हरा तो दिया है लेकिन इस जीत के साथ ही टीम को एक बुरी खबर भी मिली है. दरअसल, भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धार भुवनेश्वर कुमार रविवार को मैच के दौरान बॉल करते हुए चोटिल हो गए हैं. अब खबर ये है कि वह कम से कम आगे दो मैच नहीं खेल पाएंगे. भुवनेश्वर कुमार को हैमस्ट्रिंग निगल (मांसपेशियों में खिचाव) हुआ है जिसकी वजह से उन्हें अब कुछ दिनों तक आराम करना होगा.

टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं भुवनेश्वर कुमार- कोहली मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार अगला दो या तीन मैच नहीं खेल पाएंगे. कोहली ने कहा कि वह वापसी जरूर करेंगे. कोहली ने कहा कि मोहम्मद शमी टीम में वापसी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

मैच के बाद कोहली ने क्या कहा विराट कोहली ने कहा, ''भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वह दो-तीन मैचों के बाद वापसी करेंगे. मोहम्मद शमी टीम में वापसी करने को लेकर काफी जोश में हैं.''

मोहम्मद शमी लेंगे भुवनेश्वर कुमार का स्थान  भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण संभावित तौर पर भारत के विश्वकप में अगलाे तीन मैच- अफगानिस्तान (22 जून), वेस्ट इंडीज (27 जून) और इंग्लैंड (30 जून) में नहीं खेल सकते हैं. इन मैचों में उनकी जगह मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है.

इससे पहले शिखर धवन हो चुके हैं चोटिल बता दें कि यह विश्वकप में भारत को लगा दूसरा झटका है. इससे पहले ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं. हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि धवन कुछ सप्ताह बाद टीम में वापसी कर सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेगा IMA ‘बजट सत्र' आज से: तीन तलाक पर रोक सहित 10 अध्यादेशों को कानून में बदलने की तैयारी में मोदी सरकार

बिहार में मौत बनकर बरस रही सूरज से गर्मी, नवादा में 12 की गई जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 गोल्ड, कुल 114 मेडल... एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ भारत का सफर
30 गोल्ड, कुल 114 मेडल... एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ भारत का सफर
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget