एक्सप्लोरर

Mohammad Kaif और Katrina Kaif के बीच क्या है रिलेशन? यूज़र के सवाल पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

इन दिनों कैटरीना कैफ एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर लोग कैटरीन और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को रिलेट करके तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं.

Mohammad Kaif and Katrina Kaif Relation: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरों के मुताबिक, दिसंबर में वह और विक्की शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर लोग कैटरीन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को रिलेट करके तरह-तरह के मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं. 

दरअसल, कैटरीना कैफ और मोहम्मद कैफ के सरनेम एक जैसे हैं. इसी वजह से अक्सर दोनों के बीच रिलेशन को लेकर समय समय पर सोशल मीडिया पर जिक्र होता रहता है. इससे पहले भी कई बार लोग दोनों को एकदूसरे से रिलेट करते रहे हैं. एक बार सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सीधा मोहम्मद कैफ से पूछ लिया था कि क्या आप और कैटरीना कैफ के बीच कोई रिलेशन है. अगर नहीं तो क्या भविष्य में इसका चांस है. तब मोहम्मद कैफ ने जवाब दिया था- अभी तक रिलेटेड नहीं हूं.. बाकी हैप्पिली मैरिड हूं. हां, पर मैंने एक स्टोरी सुनी थी कि कैसे कैटरीना को उनका सरनेम मिला था और उस कहानी के अनुसार इसका संबंध मुझसे है. 

एब एक बार फिर कैफ के वो पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, और दोनों को जोड़ा जा रहा है. चलिए अब आपको सोशल मीडिया पर चल रही उस स्टोरी के बारे में भी बता देते हैं जिसमें कैटरीना कैफ और मोहम्मद कैफ का रिलेशन बताया गया है. 

कैटरीन के पिता का नाम है मोहम्मद कैफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ पहले अपनी मां का सरनेम टर्केट (Turquotte) इस्तेमाल करती थीं. वहीं उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ था जो कश्मीरी मूल के ब्रिटिश थे, जबकि उनकी मां ब्रिटिश हैं. हालांकि, जब कैट छोटी थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. और इसके बाद कैट अपनी मां का सर नेम यूज़ करती थीं. लेकिन जब वह भारत आईं तो उन्हें अपना नाम बदलने का सुझाव मिला. खबरें की मानें तो मोहम्मद कैफ से प्रभावित होकर ही कैटरीना ने अपना सर नेम कैफ रख लिया था. 

दरअसल, 2004 के समय जब कैट को अपना नाम बदलने का सुझाव मिला था तब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ काफी सुर्खियों में थे. वह एक उभरते हुए क्रिकेटर थे और टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे. ऐसे में उन्होंने कैफ से प्रभावित होकर अपना सर नेम कैफ रख लिया था. 

वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि कैटरीना का पहला सरनेम बोलने में लोगों को काफी दिक्कत होती थी और जब उनसे अपना नाम बदलने को कहा गया तो उन्होंने अपने सरनेम में अपने पिता का नाम लगा लिया, और कैटरीना , टर्केट से कैफ हो गईं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget