एक्सप्लोरर

बड़े स्कोर के जवाब में लड़खाई इंडिया ब्लू की टीम, रैना फ्लॉप

बड़े स्कोर के जवाब में लड़खाई इंडिया ब्लू की टीम, रैना फ्लॉप
लखनऊ: बायें हाथ के स्पिनर विजय गोहिल और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी से इंडिया रेड ने यहां इंडिया ब्लू का शीर्ष क्रम लड़खड़ाकर दलीप ट्राफी फाइनल के दूसरे दिन भी अपना पलड़ा भारी रखा. इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में 483 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसके जवाब में इंडिया ब्लू ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 181 रन बनाये हैं. वह अभी इंडिया रेड से 302 रन पीछे है. इंडिया ब्लू की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 87) ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट निकलते रहे जिनमें मनोज तिवारी (25) और कप्तान सुरेश रैना (एक) कोई खास कमाल नहीं कर सके. कप्तान रैना की विफल होना टीम के लिए मुकाबले में खतरे की घंटी है. गोहिल ने तिवारी को विकेट के पीछे कैच कराया जबकि रैना ने सुंदर की गेंद आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गये और स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे. गोहिल ने केएस भरत (आठ) और दीपक हुड्डा (12) को भी नहीं टिकने दिया. उन्होंने अब तक 65 रन देकर तीन विकेट लिये हैं. सुंदर (55 रन देकर दो) ने इशान किशन को पगबाधा आउट करके उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. स्टंप उखड़ने के समय ईश्वरन के साथ जयदेव उनादकट 27 रन पर खेल रहे थे. इन दोनों ने छठे विकेट के लिये अब तक 58 रन जोड़े हैं. इससे पहले सुंदर ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया. इंडिया रेड ने आज अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 317 रन से आगे बढ़ायी. सुंदर ने आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले 88 रन की पारी खेली जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल हैं. यह सुंदर का प्रथम श्रेणी मैचों में शीर्ष स्कोर भी है. सुंदर के अलावा इशांक जग्गी ने 30 और गोहिल ने 29 रन का योगदान दिया जबकि बासिल थम्पी 17 रन बनाकर नाबाद रहे. इंडिया रेड की कल की पारी का आकर्षण युवा पृथ्वी शॉ (154) और कप्तान दिनेश कार्तिक (111) के शतक रहे थे. इंडिया ब्लू की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर भार्गव भट ने 154 रन देकर चार और आफ स्पिनर अक्षय वाखरे ने 90 रन देकर तीन विकेट लिये. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 14 ओवर में 62 रन दिये लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काव्या मारन की सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 
IPL 2026 से पहले 'फिक्सिंग' से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड
IPL 2026 से पहले 'फिक्सिंग' से क्रिकेट जगत में हलचल, KKR का पूर्व खिलाड़ी हुआ सस्पेंड
IPL 2026 के टिकट कहां और कैसे कर सकेंगे बुक, जानें कब से शुरू होगी बिक्री
IPL 2026 के टिकट कहां और कैसे कर सकेंगे बुक, जानें कब से शुरू होगी बिक्री

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget