एक्सप्लोरर

लॉर्ड्स के मैदान पर मोम के पुतले में नजर आए विराट कोहली, कुछ ऐसा दिख रहा है भारतीय टीम के कप्तान का पुतला

मैडम तुसाद के महाप्रबंधन स्‍टीव डेविस ने कहा, 'आगामी सप्‍ताहों में क्रिकेट फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोलेगा और ऐसे में विराट कोहली के पुतले से बेहतर और क्‍या होगा. कोहली के पुतले को उसेन बोल्‍ट, सर मो फराह और महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ रखा जाएगा.

नई दिल्ली: आज से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज होने वाला है जहां पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. लेकिन इससे ठीक पहले भारतीय क्रिकेट और विराट कोहली के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल लॉर्ड्स के क्रिकेट ग्राउंड पर मशहूर वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का अनावरण किया है. ये पुलता टूर्नामेंट के आखिरी दिन तक रहेगा.

मैडम तुसाद के महाप्रबंधन स्‍टीव डेविस ने कहा, 'आगामी सप्‍ताहों में क्रिकेट फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोलेगा और ऐसे में विराट कोहली के पुतले से बेहतर और क्‍या होगा. हमारे पड़ोसी लॉर्ड्स पर उनके मोम के पुतले का अनावरण किया गया है. हमें उम्‍मीद है कि क्रिकेट फैंस न सिर्फ अपने हीरो को पिच पर देखना पसंद करेंगे बल्कि मैडम तुसाद लंदन की पिच पर भी उन्‍हें देखना पसंद करेंगे.'

विराट ने पुतले के लिए भेंट की किट

पुतले की अगर बात करें तो पुतले पर जितना भी जूते पैड्स या किट दिख रहा है वो आधिकारिक भारतीय किट ही है जो खुद गिफ्ट के तौर पर विराट कोहली ने दिए हैं. बता दें कि कोहली के पुतले को उसेन बोल्‍ट, सर मो फराह और महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ रखा जाएगा.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के रिटेल और टूर के प्रमुख ताराह कनिगहामे ने कहा, 'क्रिकेट विश्‍व कप के दिन विराट कोहली के मोम के पुतले का अनावरण करने के लिए लॉर्ड्स की जगह एकदम सही लगी. क्रिकेट विश्‍व कप का क्रेज शुरू हो चुका है और कई यात्री ग्राउंड पर आने के अलावा एमसीसी म्‍यूजियम में जाना पसंद करेंगे. विराट कोहली के पुतले को देखने के लिए क्रिकेट फैंस मैडम तुसाद लंदन आना चाहेंगे.'

बता दें कि भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ है. इससे पहले टीम ने दो अभ्यास मैच खेले जहां पहले मैच में टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा तो वहीं दूसरे मैच में टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget