एक्सप्लोरर

‘देश छोड़कर जाने’ वाले बयान पर विराट ने कहा- मुझे अपनी अपनी पसंद की आजादी से कोई परेशानी नहीं है

कोहली ने अपने मोबाइल एप पर एक क्रिकेटप्रेमी की टिप्पणी पढी थी, जिसने लिखा था, “ओवर रेटेड बल्लेबाज़. मुझे उसकी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं दिखता. मुझे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इन भारतीयों से ज्यादा पसंद हैं.’’

नई दिल्ली: एक प्रशंसक को विवादास्पद जवाब देने के लिए आलोचना झेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि उन्हें ‘अपनी अपनी पसंद की आजादी’ से कोई गुरेज नहीं है और प्रशंसकों से इसे हलके में लेने की अपील की.

कोहली बुधवार को उस वक्त विवाद के घेरे में आ गए थे जब उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो में कोहली अपने एक फैन को देश छोड़ने के लिए कहते नज़र आए, क्योंकि उस फैन ने कोहली को अनावश्यक तवज्जो पाने वाला बल्लेबाज बता दिया था. इसके बाद ट्विटर पर कोहली की जमकर आलोचना हुई.

कोहली ने आज ट्वीट किया, ‘‘मैंने इस बारे में कहा था कि टिप्पणी में ‘ये भारतीय’ शब्द का कैसे इस्तेमाल किया गया था. बस इतना ही. मुझे अपनी अपनी पसंद की आजादी से कोई परेशानी नहीं है. इसे हलके में लें और त्यौहार का मजा लें. सभी के लिये प्यार और शांति.’’

कोहली ने अपने मोबाइल एप पर एक क्रिकेटप्रेमी की टिप्पणी पढी थी, जिसने लिखा था, “ओवर रेटेड बल्लेबाज़. मुझे उसकी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं दिखता. मुझे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इन भारतीयों से ज्यादा पसंद हैं.’’

इस पर कोहली ने कहा था, ‘‘ठीक है तो मुझे लगता है कि आपको भारत में नहीं रहना चाहिये. आप कहीं और जाकर रहिये. आप रहते हमारे देश में हैं और प्यार दूसरे देशों से है. आप भले ही मुझे पसंद ना करें, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिये.’’

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस पर लिखा कि कोहली एक सुविधाजनक आवरण में रह रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विराट कोहली का बयान बताता है कि वह उसी सुविधाजनक खोल में रह रहे हैं, जिसमें अधिकांश मशहूर लोग चले जाते हैं या जाने पर मजबूर हो जाते हैं. उसमें वही आवाज जाती है जो वे सुनना चाहते हैं. यह सुविधाजनक बुलबुला है और यही कारण है कि मशहूर लोगों को इसे बनने से रोकने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?
आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget