एक्सप्लोरर

World Cup 2019: प्रैक्टिस मैच में हार के बावजूद विराट कोहली निचले क्रम के प्रदर्शन से खुश

World Cup 2019: प्रैक्टिस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर बिल्कुल नाकाम रहा.

World Cup 2019: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड के हाथों भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि हार के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए, जिसे न्यूजीलैंड ने छह विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. शिखर धवन, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए, जबकि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (30), रविंद्र जडेजा (54) ने अच्छी बल्लेबाजी करके भारतीय पारी को संभाला.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "बहुत बढ़िया. मेरा मतलब है कि हमने इस बारे में पहले भी बात की है कि विश्व कप में आपका शीर्ष कम बड़ी आसानी से आउट हो सकता है इसलिए निचले क्रम को अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है."

कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की. एमएस धोनी ने दबाव का सामना किया और रवींद्र जडेजा को भी कुछ रन मिले, इसलिए मुझे लगता है कि इस नजरिए से हमें इस मैच से बहुत कुछ मिला. निचले क्रम का रन बनाना बहुत पॉजिटिव संकेत है."

उन्होंने गेंदबाजों की प्रशंसा की और कहा कि फील्डिंग में बेहतर होने की जरूरत है. कोहली ने कहा, "हमने अच्छी गेंदबाजी की, 4, 4.5 प्रति ओवर की दर से जा रहे थे और उसे देखते हुए हमने अच्छा प्रदर्शन किया. फील्डर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं, आधे मौके बहुत अहम होंगे. हमें तीनों विभागों में सटीक रहना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget