एक्सप्लोरर

ICC की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए विराट कोहली पर लगा जुर्माना

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बड़ा झटका लगा है. विराट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में दोषी माना गया है.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बड़ा झटका लगा है. विराट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में दोषी माना गया है. जिसके एवज उनकी 25 फीसद मैच फीस काटी गई है और उन्हें एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. आईसीसी के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज़ में कहा गया कि, 'आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.1.1 के तहत उन्हें दोषी पाया गया है.' बीते दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी के 25वें ओवर के दौरान विराट कोहली को बार-बार अंपायर को गेंद से परेशानी के बारे में शिकायत करते देखा और सुना गया. जिसमें वो गीले आउट फील्ड की शिकायत करते नज़र आ रहे थे. जिसके बाद उन्होंने गुस्से में गेंद को ज़मीन पर भी पटक दिया. जिसकी वजह से दिन के खेल के बाद उन्हें सज़ा के लिए दोषी पाया गया. जिसे मैच के रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भी बिना किसी सुनवाई के अपनी मंजूरी दे दी. बीते दिन मैच के दौरान पहले बारिश ने खलल डाली और फिर जब बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ, तो 5 ओवर खेल होने के बाद उसे खराब रौशनी की वजह से फिर से रोक दिया गया. जिससे टीम इंडिया के कप्तान और टीम मैनेजमेंट खासे निराश नज़र आए. खराब रौशनी की वजह से मैच रूकने के बाद इस बारे में शिकायत करने के लिए कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और टीम मैनेजनर सुनील सुब्रमण्यम खुद मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड के कमरे में गए. दोपहर में तेज़ बारिश के बाद पूरा आउटफील्ड बुरी तरह से गीला हो गया था जिसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगा कि मैदान पूरी तरह से सूखे बिना ही मैच फिर से शुरू कर दिया गया. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 335 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 307 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने अब तक 150 रनों के करीब बढ़त बना ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget