एक्सप्लोरर

विराट कोहली के कट्टर प्रशंसक ने कुछा किया ऐसा अनोखा, देख सभी कहने लगे वाह-वाह

विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी पहचान आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर बन चुकी है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका जलवा बरकरार है. इसलिए उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है.

खिलाड़ी और अभिनेता का जलवा सिर चढ़कर बोलता है. उनके प्रशंसक अपनी अदा से उन्हीं के जैसा करने की चाहत रखते हैं. यहां तक कि उनकी चाहत दीवानगी की हद तक पहुंच जाती है. अपनी इसी दीवानगी में प्रशंसक कुछ ऐसा कदम उठा लेते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है. कुछ ऐसा ही किया है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कट्टर प्रशंसक ने.

विराट कोहली के जैसा बनाया हेयर स्टाइल 

चिराग खिलारे नाम के प्रशंसक ने अनोखे हेयर स्टाइल से अपने पसंदीदा खिलाड़ी के जैसा लुक बनाने की कोशिश की है. प्रशंसक ने अपने सिर के पिछले हिस्से के बाल की कटिंग विराट कोहली के चेहरे जैसा कराई है. ये अनोखा हेयर स्टाइल लोगों को अपनी ओर खूब लुभा रहा है. कुछ अलग करने की चाहत में प्रशंसक की अदा की चर्चा चारों ओर हो रही है. उन्होंने अपने इस अनोखे हेयर स्टाइल को ट्वीटर पर साझा किया है. ट्वीटर पर मार्मिक कैप्शन के अलावा अलग से उन्होंने कई बातें बताईं.

उन्होंने कहा, “मैं कई सालों से विराट कोहली का खेल देख रहा हूं. कोहली के अंडर-19 कप्तान बनने के समय से ही मैं उनका कट्टर प्रशंसक हूं.” खिलारे कहते हैं कि उनकी दीवानगी यहीं तक खत्म नहीं होती बल्कि विराट कोहली का कोई ऐसा मैच नहीं जिसको कभी उन्होंने छोड़ा हो.”

हालांकि उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी से अभी तक मिलने का मौका नहीं मिला है. खिलारे कहते हैं कि जब कभी उन्हें विराट से मिलने का मौका मिलेगा तब सबसे पहले उनके पैर छूकर उनसे गले मिलूंगा. और फोटो के जरिए उस लम्हे को यादगार बनाया जाएगा.

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सफल हैं कोहली

विराट कोहली दुनिया के सफलतम खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं. उन्हें खेल के मैदान पर रिकॉर्ड बनाने के लिए जाना जाता है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई सफलता के स्वाद चखे हैं. विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. अपने बल्ले से जादुई करिश्मा करनेवाले कोहली अभी कुछ और कीर्तिमान बनानेवाले हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विराट कोहली को अपनी टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है. आईसीसी ने इसके अलावा भारतीय कप्तान को स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड से भी सम्मानित किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 गोल्ड, कुल 114 मेडल... एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ भारत का सफर
30 गोल्ड, कुल 114 मेडल... एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ भारत का सफर
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget