एक्सप्लोरर

एक टीम के साथ तीन महीने में दो बार सीरीज़ फैंस के लिए ओवरडोज़: विराट कोहली

महज़ तीन महीने के अंदर श्रीलंका के साथ दूसरी सीरीज़ खेलने के लिए तैयार टीम इंडिया के कप्तान को एक चिंता सता रही है.

कोलकाता: महज़ तीन महीने के अंदर श्रीलंका के साथ दूसरी सीरीज़ खेलने के लिए तैयार टीम इंडिया के कप्तान को एक चिंता सता रही है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विपक्षी श्रीलंका के साथ दो बार श्रृंखलाओं के खेलने से होने वाला ओवरडोज प्रशंसकों को खेल से दूर कर सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. भारत ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही श्रीलंका को उसके घर में खेल के तीनों प्रारूप में 9-0 से मात दी थी. एक बार फिर उसे श्रीलंका के साथ गुरुवार से टेस्ट खेलना है. कोहली से पूछा गया कि एक ही टीम के साथ बार-बार क्रिकेट खेलना क्या प्रशंसकों को खेल से दूर कर सकता है, तो उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं जानता, इसका विश्लेषण प्रशंसकों को करना है जो मैच देखते हैं क्योंकि मैच देखना और मैच खेलना काफी अलग हैं." उन्होंने कहा, "हमारे लिए आत्मसंतुष्टि या यह कहना कि मैं इस टीम के साथ नहीं खेलना चाहता, जैसी कोई चीज नहीं हैं. हमें हर समय उसी तीव्रता के साथ खेलना होता है. इस सवाल का जवाब सही तरीके से प्रशंसक ही दे सकते हैं." कोहली ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह परेशानी नहीं है क्योंकि हम एक ही मानसिकता के साथ खेलते हैं. लेकिन, प्रशंसकों की रुचि बनाए रखने और खेल को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए एक संतुलन की जरूरत है. उन्होंने कहा, "अगर क्रिकेट ज्यादा हो रही है या एक ही सीरीज बार-बार हो रही है तो हमारे लिए कोई बात नहीं क्योंकि हमें अपने देश के लिए क्रिकेट खेलनी है." कोहली ने कहा, "इसका विश्लेषण होना चाहिए क्योंकि आप नहीं चाहते कि प्रशंसक खेल से दूर भागे. हमें खिलाड़ियों को तरोताजा रखने व प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने और प्रशंसकों को खेल से जोड़े रखने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है." कोहली ने साफ किया उनकी टीम की मानसिकता इस सीरीज में भी नहीं बदलेगी और वह श्रीलंका को भी उसी तरह से ले रहे हैं, जैसे किसी और टीम को लेते हैं. कप्तान ने कहा, "आप जो भी मैच खेलते हैं वो महत्वपूर्ण है. ऐसा नहीं है कि हम सीरीज हार जाएंगे तो आप लोग कुछ नहीं कहोगे. इसलिए हर चीज जरूरी है. जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आप चीजों को अलग तरीके से नहीं देख सकते. हम इस सीरीज में भी एक टीम के तौर पर अच्छा करना चाहते हैं." कोहली ने कहा, "हम जिस परिस्थति में खेलें, जिस भी संयोजन के साथ खेलें, हम दिमाग में यह बात रख कर उतरते हैं कि हमारे लिए जीत अहम है. टीम के हर खिलाड़ी के दिमाग में भी यही बात है चाहे हम भारत में खेलें या भारत के बाहर." भारत 2012 के बाद से अपने देश में टेस्ट सीरीज में हारा नहीं है. इस सीरीज के बाद भारत को अगले साल दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget