एक्सप्लोरर

गोल्ड मेडल जीतने के बाद एयरपोर्ट पर विनेश फोगाट को सोमवीर ने किया था प्रोपोज,13 दिसंबर को है शादी

विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी. इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने 25 अगस्त को जैसे ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची सोमवीर ने उन्हें अंगूठी पहना दी.

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली विनेश फोगाट 13 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय बलाली बहनों की चचेरी बहन विनेश फौगाट की जींद के पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी होने जा रही है. विनेश फौगाट और सोमवीर राठी दोनों पहलवान हैं. इसके साथ ही दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं.

ऐसे किया था प्रपोज

विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी. इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने 25 अगस्त को जैसे ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची सोमवीर ने उन्हें अंगूठी पहना दी.

कौन हैं विनेश फोगाट

चरखी दादरी के गांव बलाली की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय रेसलर गीता-बबीता फोगाट बहनों की चचेरी बहन विनेश फौगाट जींद के पहलवान सोमवीर राठी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी. 13 दिसंबर को गांव में ही बारात आएगी. विनेश गोंडा में नेशनल चैंपीयनशीप में गोल्ड जीतकर मंगलवार देर शाम तक घर लौटेंगी.

कौन है सोमवीर राठी

सोमवीर राठी हरियाणा के जींद जिले के गड़वाली खेड़ा गांव के रहने वाले हैं. सोमवीर भी पहलवान रह चुके हैं और वह भी रेलवे में नौकरी करते हैं, वो इस समय राजस्थान में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं. विनेश और सोमवीर दोनों साथ ही रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान नजदीकियां हुई थी. सोमवीर राठी ने कुश्ती की शुरुआत सोनीपत के खरखौदा में नर्सरी से की थी. उसके बाद वह नेशनल स्तर तक पहुंच गया और उसने नेशनल में कांस्य पदक जीता है. उसके बाद सोमवीर रेलवे में नौकरी करने लगे और इस समय वह राजस्थान में तैनात हैं.

कैसे होगी शादी

गांव में हो रही शादी में सभी रिश्तेदारों के साथ करीबियों के भी बुलाया गया है. शादी से एक दिन पहले लंच का प्रोग्राम है तो वहीं वहीं 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे सोमवीर राठी बखत खेड़ा से बारात लेकर चरखी दादरी के बलाली में पहुंचेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget