एक्सप्लोरर

विजेंदर को घर में हराने के लिए 10 घंटे प्रेक्टिस कर रहे हैं मैमतअली

नई दिल्ली: विजेंदर सिंह को भारत में ‘हैरानी’ में डालने के इरादे से डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्फिकार मैमतअली दस घंटे तक प्रेक्टिस कर रहे हैं. डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर का सामना पांच अगस्त को एनएससीआई मुंबई में चीन के नंबर एक मैमतअली से होगा. यह मुकाबला दोहरे खिताब के लिये होगा. मैमतअली ने कहा,‘‘मैं हर मुकाबले को गंभीरता से लेता हूं और हर समय खुद को उस स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करता हूं. विजेंदर उन प्रतिद्वंद्वियों में हैं जिसे मैं हरा दूंगा. मैं उसकी चालों को समझता हूं और उसी अनुसार तैयारी कर रहा हूं. ’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं हर दिन दस घंटे प्रेक्टिस कर रहा हूं ताकि विजेंदर को पहले दो या तीन राउंड में ही नाकआउट कर दूं. पांच अगस्त को असल में विजेंदर अपने पेशेवर मुक्केबाजी करियर में सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी का सामना करेगा.’’ मैमतअली ने कहा कि उन्होंने 2015 में पदार्पण के बाद से ही अजेय चल रहे इस भारतीय मुक्केबाज को हराने के लिये अपनी रणनीति तैयार कर दी है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी टीम ने उनके सभी मुकाबले देखे हैं. अब इस चरण में केवल मुझे और मेरे कोच को ही प्रेक्टिस कार्यक्रम का पता है. विजेंदर पर जब मेरे मुक्कों की बारिश होगी तो वह हैरान रह जाएगा. वह सोच रहा है कि मैं बच्चा हूं लेकिन उसे नहीं पता कि मैं कौन हूं.’’ विजेंदर ने पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण के बाद सात नाकआउट जीत दर्ज की है. मैमतअली भी अब तक अजेय है लेकिन उनके नाम पर कम नाकआउट जीत दर्ज हैं. मैमतअली ने कहा, ‘‘हम दोनों के नाम पर पदार्पण के बाद कोई मुकाबला नहीं गंवाने का रिकार्ड है. नाकआउट में भी हम दोनों का रिकार्ड अच्छा है. दबाव उस पर होना चाहिए. उसे भारत में मुक्केबाजी का बादशाह माना जाता है, इसलिए उसने बादशाह की तरह शुरूआत की है लेकिन इस बार मेरी चलेगी. ’’ इस दौरान ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अखिल कुमार और जितेंद्र कुमार के साथ साथ डब्ल्यूबीसी एशिया वेल्टरवेट चैंपियन नीरज गोयत, कुलदीप ढांडा, प्रदीप खरेरा और धर्मेंद्र ग्रेवाल के भी मुकाबले होंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget