एक्सप्लोरर

US Open: जोकोविक, फेडरर और सेरेना ने तीसरे दौर में बनाई जगह, वीनस बाहर हुईं

US Open: फेडरर को पहले राउंड में भी इंडिया के सुमित नागल के खिलाफ पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा था.

नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैम्पियन नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के लीजेंड रोजर फेडरर ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है. तीन बार के चैम्पियन जोकोविक ने बुधवार को आर्थर एश स्टेडियम में खेले गए सिंगल इवेंट के दूसरे दौर के मैच में जुआन इनासियो लोन्डेरो को सीधे सेटों में 6-4, 7-6, 6-1 से शिकस्त दी. तीसरे दौर में सर्बियाई खिलाड़ी का सामना अमेरिका के डेनिस कुडला के खिलाफ होगा.

एक अन्य मैच में फेडरर ने धीमी शुरुआत की, लेकिन वे जल्द ही रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने चार सेट तक चले मुकाबले में बोस्निया एवं हर्जेगोविना के डेमिर दजुमहुर को 3-6, 6-2, 6-3, 6-4 से मात दी. अमेरिका ओपन में अपना 100वां मैच खेल रहे फेडरर को पहले दौर के मैच में भारत के सुमित नागल के खिलाफ भी पहले सेट में हार झेलनी पड़ी थी. तीसरे दौर में फेडरर का सामना वर्ल्ड नंबर-25 फ्रांस के लुकस पोउली से होगा.

सेरेना ने बनाई अगले राउंड में जगह

वहीं अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा, जबकि सेरेना विलियम्स अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहीं. सिंगल्स इवेंट में पांचवीं सीड यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने सीधे सेटों में वीनस को 6-4, 6-4 से पराजित किया.

सेरेना ने दूसरे दौर के एक कड़े मैच में हमवतन युवा खिलाड़ी केटी मैकनेली को 5-7, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी. वीनस मैच की शुरुआत से ही स्वितोलिना के खिलाफ परेशानी में नजर आईं. हालांकि, उन्होंने किसी भी स्तर पर मुकाबले को एकतरफा नहीं होने दिया. दूसरे सेट में 39 वर्षीय वीनस ने कुल पांच मैच प्वॉइंट सेव किए.

दूसरी ओर, सेरेना के खिलाफ मैकनेली ने दमदार शुरुआत की और पहले सेट को जीतकर सभी को चौंका दिया. पूर्व नंबर-1 सेरेना ने हालांकि, किसी प्रकार का उलटफेर नहीं होने दिया और अगले दो सेट जीतकर तीसरे दौर में जगह बना ली. तीसरे और निर्णायक सेट में उन्होंने केवल एक गेम गंवाया.

राहुल द्रविड़ India A और U-19 के कोच नहीं रहे, नई जिम्मेदारी की वजह से हुआ बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget