एक्सप्लोरर

Tokyo Paralympics 2020: पीएम मोदी ने पैरा ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे एथलीटों से की बातचीत, दी शुभकामनाएं

Tokyo Paralympics 2020: पैरालंपिक में भारत के 54 पैरा-एथलीट हिस्सा लेने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने इन सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी.

Tokyo Paralympics 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भाग लेने जा रहे भारतीय पैरा-एथलीट टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. टोक्यो में 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत की ओर से 9 अलग अलग स्पोर्ट्स इवेंट्स में 54 पैरा-एथलीट हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी ने इन सभी एथलीट को पैरालंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी. भारत 27 अगस्त को महिला और पुरुष वर्ग में तीरंदाजी के इवेंट से टोक्यो पैरालंपिक 2020 में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. 

इससे पहले इस वर्चुअल कार्यक्रम की शुरुआत में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी द्वारा देश के एथलीटों को दिए जा रहे उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया. खेल मंत्री ने कहा, "देश में एथलीटों को दिया जा रहा आपका ये प्रोत्साहन युवाओं को स्पोर्ट्स के फील्ड में आगे बढ़ने और इसमें देश का नाम रोशन करने के लिए मोटिवेट करेगा." कार्यक्रम में कानून मंत्री किरेन रिजिजु भी शामिल थे. 

पीएम मोदी ने पैरा-शूटर ज्योति बालन को किया प्रोत्साहित 

पीएम मोदी ने पैरा-शूटर ज्योति बालन की तारीफ करते हुए उन्हें टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. पीएम ने कहा, "ये आपका पहला ओलंपिक है. आपके माता-पिता ने आपके लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है. आप सभी के लिए प्रेरणा है. मैं आपकी मां की तारीफ करना चाहूंगा जिन्होंने हर एक चुनौती का बहादुरी के साथ सामना किया. आप एक महान बेटी और बहन हैं. ये देश आपके संघर्ष से प्रेरणा लेगा." 

मरियप्पन थंगावेलु होंगे भारतीय टीम के ध्वजवाहक 

टोक्यो पैरालंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में पैरा हाई जंपर मरियप्पन थंगावेलु भारतीय टीम के ध्वजवाहक होंगे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद में थंगावेलु ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य देश का नाम रोशन करना है. उन्होंने कहा, "बेहद छोटी उम्र में ही मेरे साथ एक दुर्घटना हो गई थी. लेकिन मैंने इसको अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. मैं साल 2011 से लगातार इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा ले रहा हूं. टोक्यो में एक बार फिर में देश के लिए मेडल लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं." साथ ही उन्होंने कहा, "मेरे कोच ने मेरी बहुत मदद की है. साथ ही सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और पैरालंपिक समिति ने मेरा भरपूर साथ दिया है. मैं सभी एथलीट से कहना चाहता हूं कि वो आगे बढ़ने की उम्मीद कभी ना छोड़ें." बता दें कि थंगावेलु ने रियो पैरालंपिक में हाई जंप की T-42 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था. 

दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने पीएम का जताया आभार 

जेवलीन थ्रो की F46 कैटेगरी में 2004 के एथेंस और 2016 के रियो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके देवेंद्र झाझरिया ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा, "सर आपने हमेशा ही हमारा उत्साह वर्धन किया है और अब हम टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. मुझे कहा जाता था कि पढ़ाई में ध्यान दो तुम स्पोर्ट्स में कुछ नहीं कर सकते और मैंने इसी बात को चैलेंज के तौर पर ले लिया. जेवलीन थ्रो का खेल मेरा जुनून है और मेरी पत्नी भी इस खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेरा साथ देती आईं हैं."

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG 2nd Test: 'मैदान पर मौजूद तनाव ने टीम को जीत के लिए किया मोटिवेट'- विराट कोहली

T20 World Cup 2021 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget