एक्सप्लोरर

3 फ्लाइट्स और लॉन्ग ड्राइव कर मंदीप सिंह की शादी में पहुंचे थे धोनी, खिलाड़ी ने कहा- ऐसी सादगी किसी में नहीं

पंजाब के क्रिकेटर मंदीप सिंह की शादी में पहुंचने के लिए धोनी ने 3 फ्लाइट्स और 2 घंटे का लॉन्ग ड्राइव किया था. इस दौरान उन्होंने मंदीप की शादी के लोकेशन पर पहुंच कर उन्हें सरप्राइज दिया था.

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. और भारतीय फैंस धोनी का ये अंदाज कई मैचों में भी देख चुके हैं जहां टीम की जीत के बाद भी धोनी को कम ही मुस्कुराते हुए देखा गया है. ऐसे में धोनी को लेकर ये कहा जाता है कि आप उनके चेहरे को देखकर ये अंदाजा नहीं लगा सकते कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. अब इस बात की पुष्टि पंजाब के क्रिकेटर मंदीप सिंह ने भी कर दी है.

पंजाब के क्रिकेटर मंदीप सिंह की शादी में पहुंचने के लिए धोनी ने 3 फ्लाइट्स बदले और फिर लॉन्ग ड्राइव कर इस खिलाड़ी की शादी में पहुंचे. अब मंदीप सिंह ने खुलासा किया है उन्होंने हमें नहीं बताया था कि वो आएंगे या नहीं. लेकिन वो शादी के लोकेशन पर आधा घंटा पहले ही पहुंच गए.

मंदीप सिंह ने बताया कि, '' मेरी शादी साल 2016 में दिसंबर में थी. मैंने माही भाई को शादी में आने के लिए इनवाइट किया था. ऐसे में उन्होंने मुझे बताया नहीं कि वो आएंगे या नहीं क्योंकि उन्हें किसी काम से न्यूयॉर्क जाना था. लेकिन उन्होंने मेरी शादी में आकर मुझे चौंका दिया. उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से मेरे लिए समय निकाला जो मेरे लिए एक यादगार पल बन गया.''

मंदीप सिंह ने आगे बताया कि उन्हें रांची से पहले दिल्ली आना था और फिर अमृतसर. ऐसे में उन्हें तीन फ्लाइट्स बदलने थे. फ्लाइट्स के बाद उन्हें ठंड के धुंध में 2 घंटे का लंबा ड्राइव कर लोकेशन तक पहुंचना था जहां अंत में उन्होंने आकर मुझे चौंका दिया. इस दौरान माही भाई की सादगी जैसा कुछ नहीं.

मंदीप ने आगे कहा कि धोनी ने सिर्फ मेरी शादी नहीं बल्कि सुरेश रैना और ईशांत शर्मा की शादी में भी जाकर उन्हें चौंका दिया था. मंदीप ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ धोनी की कप्तानी में अपना टी20 डेब्यू किया था. इस दौरान वो उस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भी खिलाड़ी थे.

मंदीप ने आगे कहा कि धोनी एक लेजेंड्री क्रिकेटर हैं और वो अपना स्टेट्स किसी के सामने नहीं दिखाते. मुझे याद है कि वो हमारे साथ बैठकर बिरयानी खाते थे. ऐसे में उनके साथ समय बिताकर काफी अच्छा लगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ABP EXCLUSIVE: 'दबदबा है, दबदबा रहेगा...', भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले पूर्व हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह
'दबदबा है, दबदबा रहेगा', भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले पूर्व हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget