एक्सप्लोरर
कोहली-कुंबले विवाद में कूदा कोच पद के लिए आवेदन करने वाला दिग्गज
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 23 Jun 2017 09:18 AM (IST)
1/9

इस पूरे विवाद में कूदते हुए सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि ''अगर कप्तान की ही पसंद और नापसंद इतनी मायने रखती है तो फिर क्रिकेट सलाहकार समिति का क्या काम.'' दरअसल, बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण हैं और इन्हीं पर ज़िम्मेदारी है टीम के नए कोच चुनने की.
2/9

लालचंद राजपूत के अलावा सौरव गांगुली ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ''कुंबले ने अंतिम समय में इस्तीफा दिया है. इतनी जल्दी किसी की नियुक्ति नहीं की जा सकती."
3/9

उन्होंने इस प्रकरण के बारे में पूछने पर कहा, ''हम नहीं जानते कि असल में क्या हुआ, इसलिए मेरा इस पर कुछ भी टिप्पणी करना सही नहीं होगा. जो कुछ भी हुआ है, वो अनिल कुंबले के लिए ठीक नहीं हुआ.''
4/9

राजपूत ने कहा, ''यह अच्छा संकेत नहीं है. यह अच्छा नहीं है क्योंकि अनिल कुंबले ने इतना क्रिकेट खेला है और क्रिकेट को अपनी सेवायें दी हैं.'' इस पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज ने भी मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन भरा है.
5/9

इस पूरे मामले पर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और अफगानिस्तान के मौजूदा मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने आज विराट कोहली-अनिल कुंबले विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छा संकेत नहीं है.
6/9

कोहली ने कहा, “अनिल भाई ने अपने नजरिए को पेश किया है. मैंने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान 11 प्रेस कॉन्फ्रेंसेस की, लेकिन मैंने ड्रेसिंग रूम की पाकीज़गी को बरकारार रखा.”
7/9

इन तमाम बातों के बाद वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम इंडिया के साथ विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि मैं ड्रेसिंग रूम की गोपनीयता को बरकरार रखूं.” कोहली का कहना है कि ड्रेसिंग रूम में जो भी होता है, वो हम सभी के लिए बेहद गंभीर और गोपनीय होता है.
8/9

चैम्पियंस ट्रॉफी के समापन के बाद कुंबले अपने पद से इस्तीफा देकर ज़ाहिर कर दिया कि उनके इस्तीफे के पीछे की वजह कप्तान विराट कोहली के साथ अनबन है.
9/9

भारतीय क्रिकेट इस वक्त मुश्किलों के दौर से गुज़र रहा है. पहले चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों 180 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. उसके 4 दिनों के बाद ही टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया.
Published at : 23 Jun 2017 09:18 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
स्पोर्ट्स
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
स्पोर्ट्स
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
स्पोर्ट्स
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा





















