एक्सप्लोरर

थाईलैंड ओपन: कोरोना विवाद के बीच साइना नेहवाल का बेहतरीन प्रदर्शन, दूसरे दौर में किया प्रवेश

साइना ने महिला एकल के पहले दौर के मुक़ाबले में मलेशिया की खिलाड़ी सेल्वादूरारे किसानो को 21-12, 21-15 के स्कोर से मात दी. भारतीय पुरुष शटलर किदांबी श्रिकांत भी अपना मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं. राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पी कश्यप को चोट के चलते पहले ही मुक़ाबले से बाहर होना पड़ा.

कोरोना विवाद के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल योनेक्स थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं. भारतीय पुरुष शटलर किदांबी श्रिकांत भी अपना मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुँच गए हैं.

पहले दौर में मलेशियाई खिलाड़ी को दी शिकस्त

साइना ने महिला एकल के पहले दौर के मुक़ाबले में मलेशिया की खिलाड़ी सेल्वादूरारे किसानो को 21-12-, 21-15 के स्कोर से मात दी. अब अगले दौर में उनका सामना थाईलैंड की बुसानन औंगबामरूंगफान से होगा. इससे पहले पुरुष एकल के पहले दौर में श्रीकांत ने हमवतन खिलाड़ी सौरभ वर्मा को 21-12 21-11 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. अब अगले दौर में उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी जि जिया ली से होगा, जिन्होंने एक अन्य कड़े मुक़ाबले में भारतीय खिलाड़ी एच.एस. प्रणय को 13-21 21-14 21-18 से शिकस्त दी. पुरूष युगल में सात्विकसाइराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक गेम हारने के बाद वापसी करते हुए कोरिया के किम जि जुंग और ली योंग डाए को 19-21, 21-16, 21-14 से हराया.

साइना ने बैडमिंटन विश्व महासंघ के अधिकारियों और डॉक्टरों का किया धन्यवाद

मैच के बाद साइना ने बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के अधिकारियों और डॉक्टरों को उन्हें थाईलैंड ओपन में भाग लेने की अनुमति देने के लिये धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “कल हुए पीसीआर टेस्ट के बाद मेरी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी. हालांकि मैंने सम्बंधित अधिकारियों को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि मुझे पिछले साल नवंबर में कोविड-19 हुआ था और मेरे अंदर एंटीबॉडी मौजूद हैं.” साथ ही कहा, “मैं डॉक्टरों की टीम, बीडब्ल्यूएफ और उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे खेलने पर फैसला लिया. आज का दिन बेहद ही थकान भरा था लेकिन मैं खुश हूं कि मैं इस मैच खेल सकी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकी. ”

पी. कश्यप हुए बाहर

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पीयन पी. कश्यप को चोट के चलते पहले ही मुक़ाबले से बाहर होना पड़ा. कनाडा के जासन एंथोनी हो शू के ख़िलाफ़ चल रहे मुक़ाबले के तीसरे गेम के दौरान कश्यप मांसपेशी में खिंचाव आ गया. वह उस समय 8-14 से पीछे चल रहे थे. पहला गेम 9-21 से हार चुके कश्यप ने दूसर गेम 21-13 से अपने नाम करते हुए शानदार वापसी की. एक अन्य भारतीय खिलाड़ी समीर वर्मा भी इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो से 15-21 17-21 से हारकर बाहर हो गये.

क्या था कोरोना विवाद

दरअसलइससे पहले साइना की जो कोरोना रिपोर्ट आई थी वो पॉजिटिव आई थी. इसके बाद कहा गया कि थाईलैंड ओपन में वह हिस्सा नहीं ले सकती हैंलंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट भी किए थे.

साइना ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में सभी के नेगेटिव आने के बाद भी फिजियो और प्रशिक्षक हम से नहीं मिल सकते? हम चार सप्ताह तक खुद को फिट कैसे रखेंगे. हम बेहतर स्थिति में टूर्नामेंट खेलना चहते हैं. कृपया इसका हल निकालें.’’

यह भी पढ़ें

साइना नेहवाल और एचएस प्रणय की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई, थाइलैंड ओपन में लेंगे हिस्सा

Thailand Open 2021: पहले राउंड में ही बाहर हुईं पीवी सिंधू, डेनमार्क की मियां ने हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget