एक्सप्लोरर

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ने अपने देश से की युद्ध रोकने की अपील, शांति के लिए रूस के ये खिलाड़ी भी आगे आए

यूक्रेन पर हमला करने के चलते कई खेलों में रूस का बायकॉट हो चुका है. अब रूस के खिलाड़ी भी अपने देश से इस युद्ध को रोकने की मांग कर रहे हैं.

यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस (Russia) को दुनियाभर से आलोचनाएं तो मिल ही रही हैं, साथ ही आर्थिक प्रतिबंध और कई फिल्ड में बायकॉट झेलना पड़ रहा है. स्पोर्ट्स भी इसमें से एक है. कई खेल प्रतियोगिताओं से रूस को बाहर किया जा चुका है. इसमें फीफा वर्ल्ड कप से लेकेर वर्ल्ड एथलेटिक्स के टूर्नामेंट भी शामिल हैं. इन सब के बीच रूस के भी खिलाड़ी (Russian Athletes) इस युद्ध का विरोध कर रहे हैं. ये खिलाड़ी भी चाहते हैं कि यह युद्ध यहीं खत्म हो जाए. रूस के कई खिलाड़ी 'No War' मुहिम से जुड़ चुके हैं. हाल ही में इसमें एक बड़ा नाम भी शामिल हुआ है. टेनिस जगत के वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी डेनिल मेदवदेव (Daniil Medvedev) ने भी अपने देश से युद्ध रोकने की अपील की है.

डेनिल मेदवदेव ने क्या कहा?
डेनिल मेदवदेव ने सोशल मीडिया पर इस युद्ध के खिलाफ लंबा-चौड़ा पोस्ट डालकर युद्ध रोकने की अपील की है. उन्होंने लिखा है, 'आज मैं दुनिया के हर बच्चे की ओर से बोलना चाहता हूं. उन सभी बच्चों के कुछ सपने होंगे. उनकी जिंदगी बस अभी शुरू ही हुई है. बहुत सारे अच्छे अनुभव उनकी जिंदगी में आने बाकी हैं. इसलिए मैं दुनिया में शांति की अपील कर रहा हूं. बच्चे इस दुनिया में एक भरोसे के साथ आते हैं. वे हर बात में यकीन रखते हैं. लोगों में, प्यार में, सुरक्षा में, न्याय में और जिंदगी में मिलने वाले मौको में उन्हें यकीन होता है. चलिए, हम लोग एक साथ हो जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि वो जो यकीन इस दुनिया में रख रहे हैं, वह सच है. किसी भी बच्चे को सपने देखना बंद नहीं करना चाहिए.'

अब तक रूसी खेल जगत के किन-किन सितारों ने की युद्ध रोकने की अपील?
आइस हॉकी के स्टार खिलाड़ी एलेक्स ओवेचकिन और उनके साथी खिलाड़ी निकिता जादरोव, वर्ल्ड नंबर-7 टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव, जाने-माने रूसी फुटबॉलर समलोव, पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली महिला टेनिस खिलाड़ी अनास्तासिया पवल्यूचेंकोवा और बिथलॉन चैंपियन लारिसा कुकलिना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने देश से युद्ध रोकने की अपील की है.

यह भी पढ़ें..

PSL 2022 Final मैच में 41 साल के हफीज ने मचाई धूम, लाहौर कलंदर्स पहली बार बना चैंपियन

जज्बे को सलाम, रणजी ट्रॉफी के बीच बेटी गुजरी, अब पिता भी दुनिया छोड़ गए, लेकिन इस खिलाड़ी ने नहीं छोड़ा टीम का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget