एक्सप्लोरर

INDvSL: बारिश के खलल के बाद भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी

बारिश की वजह से हुई देरी के बाद तीन मैचों की ट्राई सीरीज़ के चौथे मुकाबले में आज भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. रोहित शर्मा की अगुवाई में श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम ने इस सीरीज़ में 2 मुकाबले खेले हैं.

नई दिल्ली/कोलंबो: बारिश की वजह से हुई देरी के बाद तीन मैचों की ट्राई सीरीज़ के चौथे मुकाबले में आज भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. बारिश के कारण समय खराब होेने की वजह से मुकाबला 19-19 ओवर का होगा. दोनों टीमों रोहित शर्मा की अगुवाई में श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम ने इस सीरीज़ में 2 मुकाबले खेले हैं. जिनमें में से एक में हार और एक में भारत को जीत मिली है.

मेज़बान टीम श्रीलंका से आज भारत को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब तक खेले दोनों मुकाबलों में श्रीलंकाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जबकि टीम अब तक अपनी काबीलियत के अनुरूप खेल नहीं दिखा सकी है.

भारतीय टीम आज मैदान पर एक बदलाव के साथ उतर रही है. रिषभ पंत के स्थान पर केएल राहुल को आज टीम में मौका दिया गया है. केएल राहुल इस ट्राई सीरीज़ के पहले दोनों मुकाबलों में टीम से बाहर रहे थे. राहुल भारत के लिए सुरेश रैना और रोहित शर्मा के अलावा सिर्फ तीसरे ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जमाया है. श्रीलंकाई टीम के लिए आज सबसे बड़ी समस्या ये है कि उनके कप्तान दिनेश चांदीमल पर आईसीसी की तरफ से दो मैचों का बैन लगा है. वो आज मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके स्थान पर थिसारा परेरा टीम की अगुवाई कर रहे हैं.

विराट कोहली, एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया अब तक अपने रंग में नहीं दिखी है. आज भारतीय टीम के फैंस को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

अपने पहले मैच में श्रीलंका से मिली हार का बदला लेने के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है. भारत का ध्यान श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए अपनी बल्लेबाजी पर होगा. अपनी कमजोर बल्लेबाजी के कारण ही उसे पहले मैच में मेजबान टीम से हार मिली थी.

पिछली टक्कर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम शिखर धवन (90) की शानदार पारी के दम पर ही 174 रनों का स्कोर बना पाई थी. इस लक्ष्य को श्रीलंका ने कुसल परेरा (66) की अर्धशतकीय पारी और उपुल थारंगा की ओर से दिए गए अहम 22 रनों के योगदान के दम पर हासिल कर लिया था.

धवन के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे और ऋषभ पंत को भी मजबूत स्कोर खड़ा करने के लिए रन बनाने होंगे.

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया अपना दूसरा मैच जीता. इस मैच में अपनी अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश की पारी को 139 रनों पर ही समेट दिया और इसी कारण भारत को इस लक्ष्य को हासिल करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

श्रीलंका से हार का बदला लेने के लिए भारत को अपनी गेंदबाजी को भी मजबूत करना होगा. टीम के पास गेंदबाज जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, शार्दूल ठाकुर, विजय शंकर और वाशिंगटन सुंदर हैं.

मेजबान टीम की बात की जाए, तो भारत के खिलाफ पहले मैच में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा.

श्रीलंका की बल्लेबाजी अच्छी रही है. उसके पास कुशाल मेंडिस और कुशाल परेरा जैसे खिलाड़ी हैं, जिनकी मदद से श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 214 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसमें उपुल थरंगा ने भी अहम योगदान दिया था. लेकिन, इस विशाल लक्ष्य का बचाव श्रीलंकाई गेंदबाज नहीं कर सके और बांग्लादेश ने रोमांचक जीत हासिल की.

ऐसे में श्रीलंका को अपनी गेंदबाजी पर मेहनत करने की जरूरत है. दुश्मंथा चमीरा, थिसारा परेरा को नुवान प्रदीप के साथ अधिक मेहनत करनी होगी.

टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, विजय शंकर, शार्दूल ठाकुर, जयदेव उनादकट. 

श्रीलंका: गुणाथिलाका, कुशाल मेंडिस (विकेटकीपर), उपुल थारंगा, कुशाल परेरा (विकेटकीपर), अकीला धनंजय, जीवन मेंडिस, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, सुरंगा लकमल, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget