एक्सप्लोरर

स्मिथ, वार्नर के आने से आस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में दावेदारी और मजबूत हुई : स्टोइनिस

World Cup 2019: पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बॉल टेंपरिंग की वजह से स्मिथ और वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया गया था.

World Cup 2019: आस्ट्रेलिया को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के खिताब का दावेदार माना जा रहा है. पांच बार की चैम्पियन ने वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में स्टीव स्मिथ एवं डेविड वार्नर को भी जगह दी है. हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के आने से खिताब पर आस्ट्रेलिया की दावेदारी और मजबूत हुई है.

स्टोइनिस ने कहा, "इससे टीम को बहुत फायदा होगा. पिछले तीन-चार महीनों में अन्य खिलाड़ियों ने भी आगे आकर जिम्मेदारी ली है और हमने लगातार जीत दर्ज की है."

स्टोइनिस ने कहा, "मैं समझता हूं कि सभी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. आठ जीत और वो भी घर से बाहर, मैं समझता हूं कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हमें इसकी जरूरत थी. पिछले एक साल में हमने कई मुकाबले गंवाए. यह समय अच्छा है, मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी पर भरोसा करना शुरू कर दिया है और हमने एक टीम के रूप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है."

स्टोइनिस फिलहाल, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहे हैं. विश्व कप में आस्ट्रेलिया का पहला मैच एक जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा.

बता दें कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बॉल टेंपरिंग की वजह से स्मिथ और वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया गया था. 29 मार्च को इन दोनों खिलाड़ियों का बैन खत्म हुआ है और इसके तुरंत बाद उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में चुन लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget