एक्सप्लोरर

स्टीव वॉ ने किया खुलासा- कैसा था भाई मार्क वॉ के साथ संबंध, कही ये बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि जब उनके जुड़वा भाई मार्क वॉ टेस्ट टीम में नहीं थे तो वह कुछ खोया हुआ महसूस करते थे. बता दें कि मार्क वॉ ने 2002 और स्टीव वॉ ने 2004 में क्रिकेट को अलविदा कहा था.

सिडनी: पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और उनके जुड़वा भाई मार्क वॉ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने लंबे अर्से तक इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज किया है. 1990 से 2000 के बीच अक्सर इन दोनों दिग्गजों की आपस में तुलना होती थी. हालांकि, दोनों ही भाइयों का आपस में काफी गहरा रिश्ता भी था. मार्क वॉ के साथ अपने संबंध को लेकर स्टीव वॉ ने खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि जब उनके जुड़वा भाई मार्क टेस्ट टीम में नहीं थे तो वह कुछ खोया हुआ महसूस करते थे. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन से स्काई स्पोर्ट पर बातचीत के दौरान स्टीव ने बताया कि उनका अपने भाई मार्क के साथ अजीब तरह का संबंध है. हम हमेशा एक ही तरह के कपड़े पहनते थे- स्टीव स्टीव ने कहा, 'हम शुरूआत से ही साथ रहे. हम एक ही क्लास में थे. हम एक ही बेडरूम में 16 साल तक रहे. हम एक ही टीम में थे और एक ही तरह के कपड़े पहनते थे. हम दोनों में काफी समानता थी, ऐसे में हमारी तुलना भी स्वाभाविक थी.' उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों ही भाई खेल में अच्छे थे. हम दोनों ने ही खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उस समय हमेशा बातें होती रहती थी कि कौन सा भाई ज्यादा बेहतर है. जब हम दोनों 19 साल के थे और न्यू साउथ वेल्स की टीम में जगह बनाई तो हमने खुद की अलग-अलग पहचान बनाने का फैसला किया.' गौरतलब है कि स्टीव ने मार्क से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया, लेकिन 1990 से 2000 के बीच इन दोनों ही बल्लेबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर राज किया. स्टीव ने आगे कहा कि हम हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते थे. मैं हमेशा चाहता था कि मार्क ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करें. जब वह टेस्ट टीम में नहीं थे तो मैं मैदान पर कुछ खोया हुआ महसूस करता था. कई मायनों में हमारे बीच अजीब सा संबंध था. भले ही हम दोनों आपसे में कम बात करते हैं, लेकिन हम जब भी मिलते हैं तो हमें काफी खुशी मिलती है. ऐसा रहा था मार्क और स्टीव का इंटरनेशनल करियर ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट खेलने वाले स्टीव के नाम इस फॉर्मेट में 50.59 की औसत से 10,927 रन हैं, जिसमें 32 शतक शामिल हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में स्टीव के नाम 7,569 रन हैं. वहीं मार्क वॉ के नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए 128 टेस्ट में 8,029 रन हैं. हालांकि, मार्क के नाम टेस्ट में 59 विकेट भी दर्ज हैं. वनडे में मार्क ने 8,500 रन और 85 विकेट अपने नाम किए हैं. यह भी पढ़ें-  वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के कोच भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव कोरोना रिपोर्ट सोशल मीडिया पर डालने के बाद, पीसीबी ने हफीज से कहा- तुमने हमारे लिए परेशानी खड़ी कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget