एक्सप्लोरर

AUS vs SA: क्या Steve Smith लेने वाले हैं संन्यास? जानें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने क्या दिया जवाब

Steve Smith AUS: स्टीव स्मिथ ने अपने करियर को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संन्यास लेने के सवाल का जवाब भी दिया है.

Steve Smith Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान के साथ 475 रन बना लिए थे. टीम के लिए स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने शानदार प्रदर्शन किया. ख्वाजा 195 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि स्मिथ शतकीय पारी के बाद आउट हो गए. स्मिथ ने पारी समाप्त होने के बाद संन्यास लेने के सवाल पर जवाब दिया.

दरअसल अटकलें लगाई जा रही थीं कि स्मिथ जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया है. इंडिया टुडे ने फोक्स स्पोर्ट्स के हवाले से लिखा है कि स्मिथ ने संन्यास की बात को नकार दिया है. उन्होंने कहा, ''मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मेरे पास भविष्य में अभी कुछ मौके खेलने के लिए हैं. मैं इनको लेकर उत्साहित हूं. मैं अभी भी और बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं.''

स्मिथ ने कहा, ''मेरे अंदर अभी और खेलने की भूख है. मैं अभी भी अपने खेल को बेहतर करने की कोशिश में लगा हूं. मैं इसके साथ-साथ कुछ युवा बल्लेबाजों की मदद कर रहा हूं. मैं अभी खेल का आनंद ले रहा हूं और फिलहाल रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है.''

स्मिथ ने सिडनी टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 192 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. अगर मौजूदा सीरीज पर अभी तक नजर डालें तो इसमें स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 3 मैचों की चार पारियों में कुल 231 रन बनाए हैं. स्मिथ ने दूसरे टेस्ट में 85 रनों का योगदान दिया था. 

यह भी पढ़ें : Happy Birthday Kapil Dev: कपिल देव का वह रिकॉर्ड जो नहीं तोड़ पाया विश्व का कोई खिलाड़ी, जानें धोनी से क्या है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य; कोहली-अय्यर की फिफ्टी
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget