एक्सप्लोरर

DRS विवाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने विराट के दावे को बताया 'बकवास'

इसी साल की शुरूआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ में एक बड़ा विवाद हुआ था. उस समय बेंगलुरू टेस्ट के दौरान डीआरएस विवाद को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को 'बेईमान' कह दिया था.

नई दिल्ली: इसी साल की शुरूआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ में एक बड़ा विवाद हुआ था. उस समय बेंगलुरू टेस्ट के दौरान डीआरएस विवाद को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को 'बेईमान' कह दिया था. कप्तान विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ पर ये भी आरोप लगाए थे कि स्मिथ डीआरएस पर फैसला लेने से पहले ड्रेसिंग रूम से सहायता ले रहे थे. जिस बेंगलुरू टेस्ट में ये वाक्या हुआ उसे भारतीय टीम ने 75 रनों से जीत लिया था. इस विवाद के बीती बात होने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी बात रखी है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो से अपनी किताब के हवाले से विराट कोहली के दावा को 'बकवास' बताया है. Virat4 क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक स्मिथ ने अपनी किताब 'द जर्नी' में लिखा है, 'मुझे कोहली के इस दावे पर विश्वास नहीं हुआ था कि हमने दो बार डीआरएस पर फैसला लेने से पहले ड्रेसिंग रूम से मदद ली, और अब तक यह कितना बड़ा विवाद बन चुका है.' इसके बाद स्मिथ अपनी सफाई पेश करते हुए कहते हैं कि, 'जहां तक मेरी बात है मैंने कभी भी हमारे ड्रेसिंग रूम से मदद नहीं ली. कोहली ने हालांकि कहा था कि वह अंपायरों को बताएंगे कि पिछली बार कब हमने ड्रेसिंग रूम से सहायता ली थी. लेकिन मैं ये साफ तौर पर बता सकता हूं कि हमसे कभी भी मैच से जुड़े अधिकारी, अंपायर या रेफरी ने कभी भी कोई जांच या पूछताछ नहीं की.' हालांकि इस विवाद को गुजरी बात बताते हुए स्टीव स्मिथ ने इसे क्रिकेट के मैदान पर छोटी सी बात बताया और कहा कि इसके बाद वो लोग आईपीएल में भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेले और अब ये खत्म हो गया है. हालांकि स्मिथ ने ये भी कहा है कि जो हुआ वो उनके लिए अब भी किसी रहस्य से कम नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget