एक्सप्लोरर

World Cup 2019: टॉप 10 गेंदबाजों में जगह बनाने से 1 विकेट दूर हैं मलिंगा

World Cup 2019: वनडे में विश्व रैंकिंग में नौंवें स्थान पर काबिज श्रीलंका को विश्व कप में अपना पहला मैच कार्डिफ में शनिवार को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है.

World Cup 2019: श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाने से एक विकेट दूर हैं. 35 साल के मलिंगा ने श्रीलंका के लिए अब तक 218 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 322 विकेट हासिल किए हैं.

मलिंगा इस समय वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर हैं. उनके हमवतन और पूर्व टीम साथी सनथ जयसूर्या 445 वनडे मैचों में 323 विकेट से साथ 10वें नंबर पर हैं.

अनुभवी तेज गेंदबाज मलिंगा को अब सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के शीर्ष-10 में जगह बनाने के लिए मात्र एक विकेट की दरकार है, जिसे वह गुरुवार से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पूरा कर सकते हैं.

वनडे में विश्व रैंकिंग में नौंवें स्थान पर काबिज श्रीलंका को विश्व कप में अपना पहला मैच कार्डिफ में शनिवार को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. मलिंगा ने इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 16 विकेट हासिल किए थे.

मलिंगा ने कहा, "आईपीएल में सफल होना अच्छी बात थी और इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. लेकिन वहां के मुकाबले यहां की परिस्थितियां पूरी तरह से अलग है और इसका प्रारुप भी अलग है." उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में डांबुला में इंग्लैंड के खिलाफ 44 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे.

तेज गेंदबाज ने कहा, "मुझे पता है कि मैंरे पास विकेट लेने की योग्यता है और इससे मुझे आत्मविश्वास मिलता है. मैं इंग्लैंड में खेलना पसंद करता हूं और मुझे यहां की सभी परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा. यहां की परिस्थितियां वास्तव में गर्म या थोड़ा सर्द हो सकता है और एक गेंदबाज के रूप में आपकी यह असली परीक्षा हो सकती है."

मलिंगा एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिनके नाम दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने कहा, "मैं एक और हैट्रिक क्यों नहीं ले सकता हूं. मैं ऐसा करने की कोशिश करूंगा और यह मेरे लिए बहुत खास होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: दूसरे दिन आ चुके हैं 12 मेडल, शीतल लगातार दूसरे फाइनल में
LIVE: दूसरे दिन आ चुके हैं 12 मेडल, शीतल लगातार दूसरे फाइनल में
क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पर लगा प्रतिबंध, अब नहीं खेल पाएंगे फुटबॉल; ये रही वजह
क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पर लगा प्रतिबंध, अब नहीं खेल पाएंगे फुटबॉल; ये रही वजह
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 की उम्र में रचा इतिहास
शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 19 की उम्र में रचा इतिहास

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget